फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Jalabhishek continued till late evening in mythological pagodas

Basti News: पौराणिक शिवालयों में देर शाम तक चलता रहा जलाभिषेक

Sat, 03 Aug 2024 04:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 03 Aug 2024 04:02 AM IST
विज्ञापन
Jalabhishek continued till late evening in mythological pagodas
माझा खुर्द घाट पर स्नानकर आसपास के शिवालयों में किया जलाभिषेक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। तेरस के अवसर पर ग्रामीण इलाकों के पौराणिक शिवालयों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। बृहस्पतिवार आधी रात से शुरू हुआ जलाभिषेक शुक्रवार की देर शाम तक चलता रहा। इस अवसर पर मंदिर परिसर में मेला भी लगा। जलाभिषेक कर श्रद्धालुओं ने मेले का आनंद किया।
कप्तानगंज संवाद के अनुसार, क्षेत्र के शिवालयों में आधी रात से ही श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक शुरू कर दिया। बाबा झूंगीनाथ, बाबा दुख छोर नाथ और भारी नाथ मंदिर पर हजारों की संख्या में कांवड़ियों ने जलाभिषेक किया। तीनों जगहों पर भव्य मेला लगा। हर्रैया संवाद के अनुसार, क्षेत्र के थानेश्वर मंदिर थान्हाखास, औरातोंदा, झुंगीनाथ, भारीनाथ, रानीगांव, खेतियार, वैरवा घाट आदि शिवालयों में देर शाम तक जलाभिषेक चलता रहा।
विज्ञापन

सल्टौआ संवाद के अनुसार, महादेवा, भिरिया, ककरहिया, सेखुई, पचमोहनी, कोठली, चौकवा, भिरिया आदि शिवालयों में जलाभिषेक किया गया। टिनिच संवाद के अनुसार, बारह छत्तर धाम में शुक्रवार भोर से ही श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक शुरू कर दिया। बनकटी संवाद के अनुसार, बेहिल, कोरऊ, थालेस्वर नाथ थाल्हापर, पिड़िया बानपुर आदि शिवालयों में जलाभिषेक करने के लिए भक्तों की भीड़ जुटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कलवारी संवाद के अनुसार, श्रद्धालुओं ने तेरस पर माझा खुर्द घाट पर स्नान कर जल भरकर क्षेत्र के कौलेश्वर नाथ मंदिर कलवारी, महेश्वर नाथ मंदिर भोयर, सोमेश्वर नाथ मंदिर पांऊ, झारखंडेश्वर नाथ मंदिर गायघाट, हरदेव नाथ मंदिर बहादुरपुर, दुग्धेश्वर नाथ मंदिर चकदहा, हृदेश्वर नाथ मंदिर खखोड़ा में जलाभिषेक किया। भानपुर संवाद के अनुसार, लोढेश्वर नाथ मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालओं ने जलाभिषेक किया। दुबौलिया संवाद के अनुसार, चक्रेश्वरनाथ, बाबा बउरहवा शिव मंदिर सबई घीसा, नयकापार, गुलौरी, रमवापुर, बेमहरी आदि शिवालयों में जलाभिषेक हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed