फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   It rained, water filled in the fields

झमाझम हुई बारिश, खेतों में भरा पानी

Sat, 20 Jun 2020 10:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
It rained, water filled in the fields
बस्ती शहर के मालवीय रोड पर भरा बारिश का पानी। - फोटो : BASTI
झमाझम हुई बारिश, खेतों में भरा पानी
विज्ञापन

बस्ती। झमाझम बारिश से चारों ओर जलभराव हो गया है। धान की खेती के लिए इसका सीधा फायदा दिख रहा है। खेतों में पानी लगने के कारण कई जगह किसानों ने धान रोपाई की तैयारी शुरू कर दी है। अनुमान के मुुताबिक इस सीजन बारिश सामान्य रहेगी।
शुक्रवार को पूरे दिन फुहारें पड़ती रहीं। रात बढ़ने के साथ तेज होती गई। बारिश शनिवार को पूरे दिन होती रही। साप्ताहिक बंदी के कारण लोग घर से बाहर कम निकले। सड़कों पर सन्नाटा छाया रहा। कृषि विज्ञानियों का कहना है कि बारिश खेती के लिए पूरी तरह से उपयोगी है। संयुक्त कृषि निदेशक डॉ. एसके त्रिपाठी ने बताया कि बारिश से जमीन ठंडी हो चुकी है। धान की बेहन तेजी से विकसित होगी। अगेती नर्सरी डालने वाले किसानों ने बारिश का फायदा उठाकर रोपाई की तैयारी शुरू कर दी है। बारिश गन्ने के लिए भी फायदेमंद है। फल उत्कृष्ठता केंद्र के प्रभारी अधिकारी व वरिष्ठ वैज्ञानिक सुरेश कुमार बताते हैं बारिश से आम की गुणवता में सुधार आएगा। फलों में मिठास बढ़ने के साथ ही जल्दी पकने शुरू हो जाएंगे। बारिश के बाद बाजार में डाल के पके आम आ जाएंगे। बारिश सब्जी की खेती को कुछ हद तक प्रभावित करेगी।
विज्ञापन

2011 में भी 17 जून को आया था मानूसन
आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय अयोध्या के मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ मिश्रा ने बताया कि पूर्वानुमान के मुताबिक पूर्वी उत्तर प्रदेश में 17 से 20 जून के बीच मानसून पहुंचना था। पूर्वानुमान के मुताबिक ही 17 जून को जिले में मानसून आया है। डॉ. अमर नाथ ने बताया कि करीब नौ साल पहले 2011 में 17 जून को मानसून आया था। शनिवार को 23.8 मिमी से अधिक बारिश हुई। मौसम 24 जून तक ऐसे ही रहेगा। अनुमान के मुताबिक मानसून पहले आया है। इस साल बारिश सामान्य रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed