{"_id":"645aa332b2164330380dcb07","slug":"it-is-necessary-to-feed-lotus-for-happiness-basti-news-c-7-1-159165-2023-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुख-शांति व समृद्धि के लिए कमल खिलाना जरूरी : हरीश द्विवेदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुख-शांति व समृद्धि के लिए कमल खिलाना जरूरी : हरीश द्विवेदी
Wed, 10 May 2023 01:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Wed, 10 May 2023 01:16 AM IST
विज्ञापन
नगरपालिका क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में निकाली रैली।
बस्ती। नगर निकाय चुनाव में मंगलवार को प्रचार समाप्त हो गया। यहां 11 मई को मतदान होना है। भाजपा की ओर से रोड शो के जरिए शक्ति प्रदर्शन किया गया। चिलचिलाती धूप में शास्त्री चौक से गांधीनगर रोडवेज होते पांडेय बाजार रोड शो से शहर में जाम की स्थिति बन गई। भाजपा प्रत्याशी सीमा खरे के पक्ष में पदयात्रा निकालकर भाजपा नेताओं ने सामाजिक न्याय की विचारधारा को मजबूत बनाने और विकास के लिए समर्थन मांगा।
रैली में रथ पर सांसद हरीश द्विवेदी, सीमा खरे, प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह, विधायक अजय सिंह, पूर्व विधायक रवि सोनकर, महेश शुक्ला खड़ा होकर समर्थन मांगा। भाजपा प्रत्याशी सीमा खरे ने लोगों से सर्वांगीण विकास का वादा किया। सांसद हरीश द्विवेदी ने कहा बस्ती में ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने जा रहे हैं, सुख-शांति व समृद्धि के लिए कमल खिलाना जरूरी है। इससे विकास का रथ रुकने वाला नही है। प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता ने भाजपा प्रत्याशियों को जिताने की अपील की।
इस मौके पर अनिल दुबे, जटाशंकर शुक्ला, अमृत कुमार वर्मा, नितेश शर्मा, अखिलेश शुक्ला, सूरज श्रीवास्तव, अभिषेक कुमार, राकेश श्रीवास्तव, दुष्यंत सिंह, अभिषेक राजभर, संजय चौरसिया आदि शामिल थे।