{"_id":"675b37d3cda453f07d077374","slug":"it-is-necessary-to-control-heinous-crimes-dig-basti-news-c-207-1-sgkp1006-128747-2024-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"जघन्य अपराधों पर नियंत्रण आवश्यक : डीआईजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जघन्य अपराधों पर नियंत्रण आवश्यक : डीआईजी
Fri, 13 Dec 2024 12:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Fri, 13 Dec 2024 12:51 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। पुलिस उपमहानिरीक्षक, बस्ती परिक्षेत्र दिनेश कुमार पी ने बृहस्पतिवार को परिक्षेत्र के बस्ती, सिद्धार्थनगर और संतकबीरनगर के पुलिस अधीक्षकों के साथ मीटिंग की। उन्होंने अपराध के आंकड़ों पर चर्चा करते हुए जघन्य अपराध, हत्या, महिला संबंधी अपराध, पाॅक्सो एक्ट, चोरी, नकबजनी और अन्य सनसनीखेज अपराध नियंत्रण के निर्देश दिए। डीआईजी ने कहा कि महिला संबंधी अपराधों और दलित उत्पीड़न के मामलों पर विशेष ध्यान देते हुए कार्रवाई की जाए। सांप्रदायिक घटनाओं पर रोक लगाने एवं ऐसे मामलों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर त्वरित कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया।
ठंड के मौसम को देखते हुए सभी प्रभारी निरीक्षक एवं थानाध्यक्ष निरंतर रात में गश्त करें ताकि अपराध को रोका जा सके।
विज्ञापन
ठंड के मौसम को देखते हुए सभी प्रभारी निरीक्षक एवं थानाध्यक्ष निरंतर रात में गश्त करें ताकि अपराध को रोका जा सके।