फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Issues raised in Principal Council conference, call for unity

Basti News: प्रधानाचार्य परिषद के सम्मेलन में उठे मुद्दे, एकजुटता का किया आह्वान

Sun, 24 Nov 2024 03:31 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Nov 2024 03:31 AM IST
विज्ञापन
Issues raised in Principal Council conference, call for unity
प्रधानाचार्य परिषद सम्मेलन में जनपदीय कार्यकारिणी को शपथ दिलाते  प्रदेश अध्यक्ष - विज्ञ​प्ति
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद का गठन प्रधानाचार्यों की सेवा- सुरक्षा, परिलब्धियों में वृद्धि तथा माध्यमिक शिक्षा में गुणवत्ता का लक्ष्य बनाकर किया गया। यह तभी संभव होगा, जब सभी प्रधानाचार्य बंधु संकल्पित होकर संगठन से जुड़े रहेंगे।
यह विचार परिषद के प्रदेश संरक्षक श्रीनिवास शुक्ल ने शनिवार को श्री कृष्ण पांडेय इंटर काॅलेज के सभागार में आयोजित जनपदीय सम्मेलन व शैक्षिक संगोष्ठी में अध्यक्षीय उद्बोधन में व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि वर्तमान चुनौती भरे माहौल में प्रधानाचार्यों का हक व सम्मान एकजुटता से ही सुरक्षित रह पाएगा। मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. सुशील कुमार सिंह ने कहा कि संगठन प्रधानाचार्यों की मांगों के निस्तारण के लिए निरंतर प्रयास कर रहा है। तदर्थ प्रधानाचार्यों के विनियमितिकरण, सभी कार्यरत प्रधानाचार्यों को प्रधानाचार्य का पूर्ण वेतन, शुल्कों के पुनर्निर्धारण सहित अन्य चौदह सूत्री मांगों को लेकर प्रधानाचार्य परिषद मुख्यमंत्री जी सहित सभी उच्चाधिकारियों से वार्ता कर निस्तारण में जुटा है।
विज्ञापन

प्रदेश संरक्षक डॉ. तेज प्रताप सिंह ने कहा कि संघर्ष के बल पर मिली परिलब्धियां तभी सुरक्षित रहेंगी, जब संगठन का हर सदस्य संघर्ष के लिए तत्पर रहेगा। प्रदेश संरक्षक राजेंद्र कुमार वाजपेयी ने कहा कि संगठन को गतिशील बनाए रखने के लिए आपसी सहयोग व निरंतर संपर्क आवश्यक है। इस मौके पर डाॅ. रवींद्र त्रिपाठी, डाॅ. मणिशंकर त्रिपाठी, मार्कंडेय सिंह, डाॅ. संजय सिंह, डाॅ. घनश्याम लाल श्रीवास्तव, अनिरुद्ध त्रिपाठी, अरुण सिंह ने आह्वान किया कि संगठन की ताकत बढ़ाएं, जिससे प्रधानाचार्यों के सम्मान और हक पर कोई आंच न आने पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम का संचालन योगेश शुक्ल तथा आभार डाॅ. हरेंद्र प्रताप सिंह ने जताया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। छात्राओं ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किया। प्रदेश अध्यक्ष ने नवगठित जनपदीय कार्यकारिणी को शपथ दिलाई। प्रधानाचार्यों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में नीलम सिंह, डाॅ. ओमप्रकाश पांडेय, विद्याधर वर्मा, आज्ञाराम चौधरी, डाॅ. बृजेश पासवान, डाॅ. मनोज सिंह, डाॅ. कृष्ण देव द्विवेदी, डाॅ. सुरभि सिंह, स्मृति मेहता, धर्मेंद्र कुमार, डाॅ. प्रमोद उपाध्याय, कृष्ण विजय यादव, सर्वेंद्र नारायण द्विवेदी, माया विजय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed