फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Inter students will learn employment skills along with studies.

Basti News: इंटर के विद्यार्थी पढ़ाई के साथ सीखेंगे रोजगार के हुनर

Sat, 13 Apr 2024 01:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 13 Apr 2024 01:50 AM IST
विज्ञापन
Inter students will learn employment skills along with studies.
इंटरमीडिएट के विद्यार्थी मनपसंद ट्रेड से ले सकेंगे प्रशिक्षण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। राजकीय इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ अब रोजगार का हुनर भी सीखेंगे। इंटरमीडिएट के विद्यार्थी अपनी मनपसंद ट्रेड से व्यावसायिक प्रशिक्षण भी ले सकेंगे। नए सत्र से विद्यार्थियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन योजना के तहत राजकीय इंटर कॉलेजों में पांच ट्रेड में प्रशिक्षण शुरू किया जाएगा।
जिले में 23 राजकीय विद्यालय संचालित होते है। इनमें से पांच राजकीय इंटर काॅलेज में इंटरमीडिएट की पढ़ाई होती है। इन विद्यालयों में नए सत्र में कक्षा 11 में दाखिला लेने वाले विद्यार्थी व्यावसायिक ट्रेड का प्रशिक्षण ले सकेंगे। विद्यार्थियों को कंप्यूटर ,फल एवं खाद्य संरक्षण, टेक्सटाइल डिजाइन और बेकिंग कंफेक्शनरी का दो वर्ष का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इंटर उत्तीर्ण होने के बाद विद्यार्थियों को प्रशिक्षण का प्रमाणपत्र भी दिया जाएगा। विद्यार्थियों का प्रशिक्षण अगस्त माह से शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक जगदीश शुक्ला ने बताया कि कौशल विकास मिशन योजना के तहत विद्यार्थियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा, जो विद्यार्थियों के लिए बहुत उपयोगी होगा। इंटर कॉलेजों में कक्षा 11 के विद्यार्थियों को इसका लाभ दिया जाएगा। इससे वह अपने पैरों पर खड़े हो सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed