{"_id":"5ddc1e9a8ebc3e54d146b97a","slug":"inter-distric-thif-gang-catched-basti-news-gkp330711169","type":"story","status":"publish","title_hn":"गिरफ्त में अंतर्जनपदीय घुमंतू गिरोह के चार गुर्गे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गिरफ्त में अंतर्जनपदीय घुमंतू गिरोह के चार गुर्गे
विज्ञापन
लालगंज पुलिस अन्तर्जनपदीय चोरो को किया गिरफ्तार।
- फोटो : BASTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतर्जनपदीय घुमंतू गिरोह के चार गुर्गे गिरफ्त में
बस्ती। भीख मांगने के दौरान रेकी कर नकब लगाने वाले चोरों के अंतर्जनपदीय गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। गिरोह के चार गुर्गों को नकब लगाने के औजार सहित दबोच लिया। एसपी हेमराज मीणा ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि मुखबीर की सूचना पर सेमरा डाडी गांव के पास बाग से चारों अभियुक्तों को चोरी की योजना बनाते समय गिरफ्तार किया।
एसपी ने बताया कि लालगंज थाने के अमोढ़वा निवासी मदालू इनका सरगना है। जिसने संतकबीरनगर जिले के दुधारा थाने के उचेहरा निवासी साजिद अली, शेरे आलम और चिथारू को बुलाकर क्षेत्र में नकबजनी करवाने की योजना बना रहा था। मगर मुखबिर ने योजना नाकाम कर दिया। पकड़े गए चोरों से एक तमंचा 315 बोर, दो कारतूस के अलावा, चाकू, आला नकब सबरी, एक पेचकस, हथौड़ा व चार प्लास्टिक की टार्च बरामद किया गया। यह गिरोह को अगर माल न मिला तो मवेशियों को ही चुरा ले जाते थे। टीम में थानाध्यक्ष लालगंज श्री संजय कुमार, एसआई रामगती , एसआई मुनीन्द्र त्रिपाठी, हेड कांस्टेबल प्रारध्वज प्रताप सिंह, हेड कांस्टेबल सूर्यनाथ यादव आदि रहे।