फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Instructions given to police personnel of UP-112 team in the seminar

Basti News: गोष्ठी में यूपी-112 टीम के पुलिस कर्मियों को दिए निर्देश

Thu, 11 Sep 2025 01:22 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Sep 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Instructions given to police personnel of UP-112 team in the seminar
बस्ती। प्रभारी निरीक्षक यूपी-112 राणा देवेंद्र प्रताप सिंह ने जिले भर के पीआरवी वाहनों पर नियुक्त टीम के साथ पुलिस लाइंस सभागार में गोष्ठी की। पीआरवी कर्मियों को सीएम डैश बोर्ड पर जनपद की रैंकिंग व रिस्पांस टाइम, कॉलर की संतुष्टि में सुधार लाने के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन

पीआरवी कर्मियों की कार्रवाई के संपूर्ण तथ्यों को इवेंट के एटीआर में विस्तृत रूप से अंकित करने को कहा। आगामी त्योहारों के दृष्टिगत पीआरवी कर्मियों को लगातार गश्त करने, सजग व सतर्क रहने के लिए निर्देशित किया गया, ताकि सांप्रदायिक हिंसा आदि की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके। इसके साथ-साथ पीआरवी कर्मियों को महत्वपूर्ण स्थानों व्यापारिक प्रतिष्ठानों, बैंकों, एटीएम आदि के आसपास सघन एवं प्रभावी गश्त करते रहने को कहा।
विज्ञापन

चोरी, लूट इत्यादि की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए उन्हें सक्रिय रहने को कहा गया। पीआरवी कर्मियों से रात्रि में हूटर, लाइट का प्रयोग करने, वाहनों को सही दिशा में खड़ा करने, ड्यूटी के दौरान अच्छी वर्दी पहनने एवं जनता से अच्छा व्यवहार रखने की हिदायत दी गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed