फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Instructions for developing Guru Vashistha Ashram

गुरु वशिष्ठ आश्रम को विकसित करने के निर्देश

Wed, 24 Aug 2022 11:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 Aug 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Instructions for developing Guru Vashistha Ashram
कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक को संबो​धत राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार रवींद्र जायसवाल - फोटो : BASTI
गुरु वशिष्ठ आश्रम को विकसित करने के निर्देश
विज्ञापन

राज्यमंत्री रवींद्र जायसवाल ने विकास कार्यों की समीक्षा की
बस्ती। प्रदेश के स्टांप, न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रवींद्र जायसवाल ने पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण गुरु वशिष्ठ आश्रम को विकसित करने के निर्देश दिए। वह बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि अधिकारी गांव में चौपाल लगाकर सरकारी योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाएं। उन्होंने उद्योग विभाग को उद्योग स्थापना के लिए सिंगिल बिंडों सिस्टम के रूप में कार्य करने के निर्देश दिए। खादी ग्रामोद्योग के साथ-साथ कृषि, उद्यान, रेशम, पशुपालन, मत्स्य आधारित उद्योगों की स्थापना कराने में अग्रणी भूमिका निभाएं। उप निदेशक कृषि को निर्देशित किया कि झांसी से 22 प्रकार की घास प्राप्त कर गो शालाओं के आसपास लगवाएं।
विज्ञापन

बैठक का संचालन सीडीओ डॉ. राजेश कुमार प्रजापति ने किया। इस मौके पर राज्यमंत्री खाद्य एवं आपूर्ति सतीश चंद्र शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी, विधायक अजय सिंह, महेश शुक्ला, एमएलसी के प्रतिनिधि हरीश सिंह, डीएम प्रियंका निरंजन, एसपी आशीष श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
व्यापारियों की समस्याओं का निराकरण करें डीएम
बस्ती। राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रवींद्र जायसवाल ने कहा कि उद्यमी व व्यापारियों के हित में सरकार ने बहुत से कदम उठाए हैं। जिले में डीएम एवं एसपी प्रत्येक माह व्यापारियों के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं का निराकरण करेंगे। राज्यमंत्री कलेक्ट्रेट सभागार में उद्यमियों व व्यापारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जिले में कृषि आधारित उद्योगों की स्थापना की संभावनाएं हैं। यहां पर पाली हाउस, वेयर हाउस स्थापना के साथ कोल्ड स्टोरेज आदि बनवाए जा सकते है। इसके लिए सरकार अनुदान भी देती है।

---
शहीद स्मारक पर किया नमन
बस्ती। राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रवींद्र जायसवाल ने शिवगुलाम सिंह व रामआसरे चौधरी के शहीद स्मारक पर फूलमाला चढ़ाकर श्रद्धासुमन अर्पित किया।
इसके बाद वह आदर्श प्राइमरी स्कूल बेलभरिया पहुंचे। छात्र-छात्राओं से संवाद किया। उन्होंने विद्यालय की वाटिका देखकर प्रसन्नता जताई। विद्यालय के एक कमरे में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र का भी निरीक्षण किया। बारिश के कारण इसमें पानी टपकता देखकर उन्होंने तत्काल आंगनबाड़ी केंद्र को दूसरे कमरे में शिफ्ट करने के निर्देश दिए। इसके बाद वह निबंधन कार्यालय पहुंचे। रजिस्ट्री कराने के लिए आने वाले लोगों के लिए बैठने की उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed