फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Inquiry ordered against DPO and assistant engineer

Basti News: तत्कालीन डीपीओ व सहायक अभियंता के खिलाफ जांच का आदेश

Fri, 12 Apr 2024 12:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 12 Apr 2024 12:36 AM IST
विज्ञापन
Inquiry ordered against DPO and assistant engineer
बेलभरिया में विकास कार्य की जांच कर प्रधान व सचिव को दिया था क्लीन चिट
विज्ञापन

दूसरी जांच में बिना काम कराए धन निकालने की हुई थी पुष्टि
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। परशुरामपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत बेलभरिया में बिना कार्य कराए धन निकालने के मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) की अदालत ने दो अधिकारियों के खिलाफ जांच का आदेश दिया है। इन अधिकारियों में पूर्व डीपीओ और पीडब्लूडी के एक सहायक अभियंता शामिल हैं। आरोप है कि दोनों ने जांच में प्रधान व सचिव को क्लीनचिट दे दी थी। जबकि मौके पर कार्य नहीं कराया गया था।
परशुरामपुर ब्लॉक के बेलभरिया निवासी राजेंद्र प्रसाद ने सीडीओ को शिकायती पत्र देकर गांव के विकास कार्य में अनियमितता की शिकायत की थी। उन्होंने शपथ पत्र देकर जांच की मांग की थी। सीडीओ ने तत्कालीन डीपीओ अनुपम यादव और पीडब्ल्यूडी के अभियंता विनोद कुमार को जांच सौंपी। दोनों ने शिकायत को गलत बताते हुए जांच रिपोर्ट सौंप दी थी। शिकायतकर्ता ने फिर से शिकायती पत्र समाधान दिवस हर्रैया में दिया। इसकी जांच दूसरी बार एडीओ विजय वर्मा और महेंद्र सिंह ने की।
विज्ञापन

जांच अधिकारियों ने बताया कि आरसीसी रोड का निर्माण कराए बगैर धनराशि निकाल ली गई। तालाब की खोदाई में जिस मजदूर का नाम लिया गया, उसने बताया कि खोदाई उसने नहीं की है। इंटरलॉकिंग का काम भी आधा मिला। कोर्ट में धारा 156 (3) के तहत दिए प्रार्थनापत्र में शिकायतकर्ता राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि तत्कालीन जांच अधिकारी डीपीओ और पीडब्ल्यूडी अभियंता ने गलत आख्या दी है। उन्होंने पदीय दायित्व का दुरुपयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने जिला विकास अधिकारी को प्रकरण में प्रारंभिक जांच कर आख्या न्यायालय में प्रस्तुत करने का आदेश दिया है। दूसरी जांच के बाद काम कराने की शिकायत एसडीएम हर्रैया से की गई है। इसमें एसडीएम विनोद कुमार पांडेय ने बीडीओ परशुरामपुर को जांच का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed