फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   innovo fell down 1 died

छुट्टा पशु बचाने में पलटी इनोवा, एक की मौत

Sun, 27 Oct 2019 05:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Oct 2019 05:15 PM IST
विज्ञापन
innovo fell down 1 died
दीपोत्सव के बाद नेपाल जा रहे गुजरात के लोग का वाहन दुर्घटना ग्रस्त एक की मौत।- - फोटो : BASTI
फोटो
विज्ञापन

चार लोग गंभीर हालत में भर्ती कराए गए
गुजरात से अयोध्या दीपोत्सव में आए थे लोग
हाइवे पर छावनी थाने के जमौलिया के पास दुर्घटना
अमर उजाला ब्यूरो
विक्रमजोत।अयोध्या दीपोत्सव में शामिल होने के बाद नेपाल जा रहे गुजरात के लोगों की कार छुट्टा पशु बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कार सवार पांच लोग गंभीर घायल हो गए। जिनमें से एक महिला की मौत हो गई। दो को गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय अयोध्या रेफर कर दिया गया है।कार में तीन महिलाएं दो पुरूष थे।

छावनी थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित जमौलिया के पास रविवार सुबह करीब नौ अचानक छुट्टा पशु आ गया। कार की स्पीड तेज रहने के दौरान बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पलट गई। आसपास के लोगों ने मौके पर पहुचकर घायलों को बाहर निकाला। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस 108 एंबुलेंस की मदद से पांचों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विक्रमजोत ले गई। जहां उनकी पहचान अल्फा(42) पत्नी अजय कुमार, नेमसिस(39) पत्नी विजय, इंदिरा (48), विंदा राय (42) व अजय (43) निवासी महमूदाबाद गुजरात के रूप में हुई। सीएचसी से इलाज के दौरान इंदिरा व अल्फा की स्थिति गंभीर देख डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय अयोध्या के लिए रेफर कर दिया। जहां 42 वर्षीय अल्फा को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सभी लोग गुजरात से अयोध्या में दीप उत्सव कार्यक्रम में सहभागिता के लिए आए थे और अयोध्या से नेपाल के लिए घूमने निकले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed