{"_id":"686addce3a63617a7202d934","slug":"innocents-ear-lump-removed-through-surgery-basti-news-c-207-1-bst1005-139640-2025-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: सर्जरी कर मासूम के कान की गांठ निकाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: सर्जरी कर मासूम के कान की गांठ निकाली
Mon, 07 Jul 2025 02:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Mon, 07 Jul 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। जिला अस्पताल में दर्द से कराहते पहुंचे मासूम के कान में बड़ी गांठ का सफल ऑपरेशन कर चिकित्सकों की टीम ने उसे नया जीवन दिया है। ऑपरेशन के बाद बच्चे को फॉलोअप में बुलाया गया। वह अब पूरी तरह स्वस्थ पाया गया, जिसके बाद चिकित्सकों की टीम ने राहत की सांस ली।
गौर क्षेत्र के तीन वर्षीय मासूम को लेकर उसके परिजन जिला अस्पताल पहुंचे तो यहां ओपीडी में डॉ. एसएस कन्नौजिया मिले। उन्होंने बच्चे का एक्स-रे कराया तो कान में बड़ी गांठ होने की जानकारी हुई। उन्होंने तत्काल ऑपरेशन का फैसला किया। दो इंटर्न चिकित्सकों के साथ ओटी में सफल सर्जरी की। गांठ को काट कर निकाला।
ईएनटी सर्जन डॉ. एसएस कन्नौजिया ने बताया कि कान में गांठ होने से बच्चे को खाने-पीने और सुनने में परेशानी होती थी। लगातार दर्द बना रहता था। बताया कि समय से गांठ को निकाला न जाता तो वह ट्यूमर को रूप ले लेता और बाद में जान बचाना मुश्किल हो जाता। बताया कि यहां बच्चे की सर्जरी सरकारी फीस पर हुई, जबकि बाहर कराने पर 30 से 40 हजार रुपये खर्च आता। संवाद