फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Injured in road accident dies, case

Basti News: सड़क हादसे में घायल की मौत, केस

Tue, 17 Jun 2025 02:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 17 Jun 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
Injured in road accident dies, case
बस्ती। हर्रैया पुलिस ने सड़क हादसे में घायल की मौत के मामले में केस दर्ज किया है। दुबौलिया थानाक्षेत्र के भटपुरवा निवासी शत्रुघ्न पांडेय ने तहरीर दी है कि उनका छोटा भाई धर्मेंंद्र पांडेय (32) 13 जून की सुबह हर्रैया के महराजगंज बाजार के रास्ते बाइक से गुजर रहा था। अज्ञात कार ने बाइक में टक्कर मार दी। भाई को गंभीर चोट लग गई। उसे जिला अस्पताल भिजवाया गया। यहां से बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान 14 जून को उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन के चालक के खिलाफ केस दर्ज कर खोजबीन शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन

घर में घुसकर दंपती को मारापीटा, केस
बस्ती। लालगंज पुलिस ने थरौली गांव में घर में घुसकर मारपीट व प्राणघातक हमले के मामले में पुलिस ने आठ लोगों पर केस दर्ज किया है। थरौली निवासी गीता देवी पत्नी राकेश यादव ने तहरीर दी है कि पुरानी रंजिश में विपक्षियों ने घर में घुसकर उन्हें व उनके पति को मारा-पीटा। अपशब्द का प्रयोग करते हुए घर में तोड़फोड़ की। जान से मारने की धमकी देते हुए दोनों को बुरी तरह मारापीटा। गंभीर चोट आने के कारण पति बेहोश हो गए। पुलिस ने गांव के सुनील पांडेय, मदन यादव, सुनील यादव, मस्तराम यादव, जगराम, विराट यादव, जितेन्द्र यादव और विरेन्द्र यादव के खिलापु केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन


मारपीट व छिनैती के आरोप में दस पर केस
बस्ती। गौर पुलिस ने मारपीट की घटना में केस दर्ज किया है। सुमही निवासी अजीत यादव ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि गत 28 अप्रैल को विपक्षियों ने एक राय होकर अपशब्द कहते हुए मारपीट कर धमकाया। बल प्रयोग कर चाचा गंगाराम के गले से सोने की चेन व चाची के दोनों कान की झुमकी छीन ली। पुलिस ने आरोपी मिठाई लाल यादव, सुनील उर्फ बब्बू, तारा देवी, सुनीता, सरिता, अन्नू, सुशील, सीमा, सरोजा व अंकित निवासी पिपरा के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

दो विद्यालयों में ताला तोड़कर चोरी
परशुरामपुर। क्षेत्र के एक ही परिसर में स्थित प्राथमिक तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय में रविवार-सोमवार की रात ताला तोड़ कर चोरी हो गई। नेऊरी रामबक्स गांव के प्राथमिक विद्यालय के कार्यालय का ताला तोड़ कर चोर टुल्लू पंप व गणित किट तथा दूसरे कमरे की कुंडी तोड़ कर सीलिंग पंखा उठा ले गए। उसी परिसर में स्थित उच्च प्राथमिक बिद्यालय का दरवाजा तोड़कर तीन पंखे, बाक्स में रखे बच्चों के खेल का सामान चोर चुरा ले गये। दूसरी घटना थाना क्षेत्र के जमौलिया पाण्डेय गांव के प्राथमिक विद्यालय की है। एक कक्ष का ताला तोड़कर टुल्लू पंप चोरी हो गया। दोनों विद्यालयों के प्रधानाचार्यों ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष भानू प्रताप सिंह ने बताया कि दोनों मामलों में तहरीर मिली है। जांच की जा रही है। संवाद
जमीन के विवाद में मारपीट, आठ पर केस
सोनहा। पुलिस ने एसपी के आदेश पर जमीन विवाद में हुई मारपीट मामले में आठ आरोपियों पर बलवा, मारपीट, गाली गलौज व जानमाल की धमकी देने का केस दर्ज किया है। परसा खुर्द बुजुर्ग दरियापुर जंगल के सोनहटिया टोला के तुलसीराम मौर्या का आरोप है कि 22 मई को जमीन विवाद में गांव के राम औतार, नीबर, धनीराम, लौटू, ओमप्रकाश, विश्वनाथ, धर्मेंद्र व बेचन ने गाली गलौज देते हुएघर का सामना तोड़कर लाठी डंडे से जमकर मारापीटा व जान से मारने की धमकी दिया। प्रभारी निरीक्षक मोतीचंद ने बताया एसपी के आदेश पर आठ के खिलाफ केस दर्ज कर मेडिकल के लिए भेज दिया गया है। संवाद
पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज हुआ केस
बस्ती। लालगंज पुलिस ने किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने व छेड़खानी का केस दर्ज किया है। 17 वर्षीय पीड़िता की मां ने तहरीर में दी है कि 12 जून की देर रात आरोपी अनुज यादव उनकी बेटी को बहलाकर अपने साथ भगा ले गया। आरोप है कि उसने कई बार पूर्व में भी उनकी बेटी के साथ छेड़खानी की थी। इसी बात की जब वह शिकायत करने अनुज के घर पर गई तो उसने व उसके भाई ने जानमाल की धमकी दी थी। थाना प्रभारी शशांक शेखर राय ने बताया कि दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। संवाद
दुष्कर्म के आरोपी के घर की कुर्की का नोटिस
नगर बाजार (बस्ती)। दुष्कर्म के आरोप में फरार लालगंज थाना क्षेत्र के महसो निवासी प्रदीप के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज है। उसे गिरफ्तार करने में नाकाम होने पर पुलिस ने न्यायालय का सहारा लिया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने 30 अप्रैल को गैर जमानती वारंट जारी किया था। उसके बाद भी वह पुलिस की पकड़ में नहीं आया। विवेचक थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह ने आरोपी के गांव में डुग्गी-मुनादी कर हाजिर होने के लिए नोटिस चस्पा किया। अगर वह हाजिर नहीं होता है तो न्यायालय से आदेश लेकर उसके घर की कुर्की की जाएगी। संवाद
फावड़ा लेकर मारने के लिए दौड़ाया
बस्ती। कप्तानगंज पुलिस ने खोभा में हुई मारपीट की वारदात में केस दर्ज किया है। गांव के कन्हैया लाल का आरोप है कि भूमि विवाद में विपक्षियों ने उन्हें अपशब्द कहा। साथ ही घर से निकलने वाले रास्ते में बड़े-बड़े गड्ढे खोदने लगे। पूछने पर फावड़े से जान से मारने के लिए दौड़ा लिया और जानमाल की धमकी दी। पुलिस ने गांव के रामसूरम, राजकुमारी, गुड्डू व संध्या के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
पुरानी रंजिश में मारपीट, केस
बस्ती। वाल्टरगंज थानाक्षेत्र के बेलवाजोर गनेशपुर में पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट हो गई। गांव के शाहिद अली का आरोप है कि विपक्षियों ने उनके बेटे इशान शेख को अपने घर के सामने घेर लिया। अपशब्द कहते हुए मारपीट कर जानमाल की धमकी दी। पुलिस ने गांव के शादाब, नासिर और वसीम के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। संवाद

चोरी की घटना में केस दर्ज

बस्ती। हर्रैया पुलिस ने कस्बे में हुई चोरी की घटना में केस दर्ज किया है। छावनी थाने के लजघटा निवासी कृष्णकुमार सिंह ने तहरीर देकर बताया है कि उनकी बहन सुमन सिंह के राजघाट हर्रैया कस्बा स्थित आवास से कीमती सामान चोरी कर लिया गया। उनकी तहरीर पर पुलिस ने चोरी का केस दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed