{"_id":"66dcb80d5dbd92c46a0778c6","slug":"injured-died-while-being-taken-to-medical-college-basti-news-c-207-1-sgkp1006-123425-2024-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: घायल की मेडिकल काॅलेज ले जाते वक्त मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: घायल की मेडिकल काॅलेज ले जाते वक्त मौत
Sun, 08 Sep 2024 02:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sun, 08 Sep 2024 02:01 AM IST
विज्ञापन
मानिकचंद। रुधौली थाना क्षेत्र के दसिया डिग्री काॅलेज के सामने मार्ग दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति का मेडिकल काॅलेज लखनऊ में ले जाते वक्त मौत हो गई। परिवार के लोग जिला अस्पताल वापस लाए। जहां से पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के लिए शव को कब्जे में ले लिया।
जानकारी के अनुसार, वाल्टरगंज क्षेत्र के 58 वर्षीय राम सेवक साइकिल से रुधौली क्षेत्र के दसिया बाजार से किराना का सामान लेकर घर आ रहे थे। दसिया डिग्री काॅलेज के सामने अज्ञात बाइक की ठोकर से वह सड़क पर गिर गए। जिला अस्पताल ले जाने पर डाॅक्टरों ने गंभीर हालत देख मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर कर दिया। अयोध्या से आगे घायल की मृत्यु हो गई। वह खेती के साथ किराने की दुकान चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। संवाद