फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Inflation witch started scaring

Basti News: नवरात्र से दो दिन पहले से ही डराने लगी महंगाई डायन

Fri, 13 Oct 2023 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 13 Oct 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
Inflation witch started scaring
Page No : 4नवरात्रि पर गायत्री मंदिर परिसर में खरीददारी करते लोग। संवाद
फलाहार के सामान में 15 से 25 फीसदी उछाल
विज्ञापन

100 रुपये किलो बढ़ा मखाना, मेवे के दाम 20 से 25 फीसदी उछाल
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। आश्विन मास शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरू होने वाली नवरात्र में सिर्फ दो दिन बाकी हैं। ऐसे में व्रत और पूजा के सामान का प्रबंध करने में व्रती और श्रद्धालु व्यस्त हो गए हैं। बाजार में मेवे, पूजा सामग्री के अलावा किराना की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ बढ़ने लगी है। मगर, व्रत रखने वालों की जेब पर मेवे के दाम भारी पड़ने लगे हैं। एक माह में ही मेवे के दाम 20 से 25 फीसदी बढ़ गए हैं। एक माह के भीतर मखाना के दाम में 100 रुपये प्रतिकिलो की तेजी आई है। जो मखाना 700-750 रुपये प्रति किलो था, अब 800-850 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। यही हाल किशमिश, बादाम का भी है। कारोबारियों के अनुसार, मेवे के दामों में 15-25 फीसदी तक बढ़ोत्तरी हो चुकी है। नवरात्र में कीमतें और बढ़ने के आसार हैं।
मेवे के कारोबारी अनमोल गुप्ता ने बताया कि इस साल मखाने की पैदावार कम हुई है। इससे इसके दाम में 100 रुपये प्रतिकिलो तक तेजी है। उध, ऑनलाइन खरीदारी के कारण थोक और खुदरा बाजार पर इसका असर है। गांधीनगर के फुटकर कारोबारी अतुल अग्रहरि ने बताया कि त्योहार करीब आते ही सूखे मेवे के दाम बढ़ गए हैं। मखाना, गरी का गोला आदि के दाम एक माह के दौरान कुछ ज्यादा ही बढ़े हैं। एक अन्य दुकानदार राजकुमार ने बताया कि सिंघाड़े का आटा 130 रुपये से बढ़कर 150 रुपये प्रतिकिलो और कुट्टू का आटा 100 रुपये से बढ़कर 120-130 रुपये प्रति किलो हो गया है।
विज्ञापन

...
रविवार को रखा जाएगा पहला व्रत
शारदीय नवरात्र 15 अक्तूबर रविवार से शुरू हो रहे हैं। 23 अक्तूबर 2023 दिन मंगलवार को समापन होगा। 24 अक्तूबर विजयादशमी यानी दशहरा का पर्व मनाया जाएगा। वैसे तो आश्विन माह की प्रतिपदा तिथि का शुभारंभ 14 अक्तूबर, रात 11:24 बजे से शुरू हो जाएगा, लेकिन उदया तिथि 15 अक्तूबर को मिल रही है, इसलिए शारदीय नवरात्र की शुरुआत 15 अक्तूबर से हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
46 मिनट कलश स्थापना का मुहूर्त
शारदीय नवरात्र की प्रतिपदा तिथि यानी पहले दिन कलश स्थापना के साथ मां दुर्गा की पूजा शुरू होती है। शक्ति पूजा से पहले मां दुर्गा का आह्वान किया जाता है। कलश स्थापना के लिए शुभ मुहूर्त 15 अक्टूबर को 11:44 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक है। ऐसे में कलश स्थापना के लिए 46 मिनट का समय दिया गया है।

...
इसलिए कहा जाता है शारदीय नवरात्र

आश्विन मास में ही शरद ऋतु की शुरुआत हो जाती है, इसलिए आश्विन मास की नवरात्र को शारदीय नवरात्र कहा जाता है। शारदीय नवरात्र में घर-घर में मां दुर्गा की पूजा की जाती है और व्रत किया जाता है। मां दुर्गा की सच्चे मन से पूजा-अर्चना करने से भक्तों की मनोकामनाएं पूरी होती हैं और मां दुर्गा का आशीर्वाद बना रहता है। नवरात्र में मां दुर्गा की पूजा शक्ति के रूप में की जाती है। पश्चिम बंगाल में नवरात्र के समय दुर्गा पूजा का उत्सव मनाया जाता है।
...

मेवे के दाम में हुई बढ़ोतरी



11 सितंबर का दाम 12 अक्तूबर का दाम



मखाना 700-750 रुपये 800-850 रुपये



काजू 750-800 रुपये 780-830 रुपये



छुआरा 300-320 रुपये 325-350 रुपये



किशमिश 240-250 रुपये 250-300 रुपये



बादाम 800-880 रुपये 850-950 रुपये



नारियल गोला 180-200 रुपये 250- 300 रुपये



चिरौंजी 1600- 1650 रुपये 1650- 1700 रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed