फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   independence day Basti DM opens counters to deposit damaged tiranga

Har Ghar Tiranga: क्षतिग्रस्त तिरंगा जमा करने के लिए बस्ती डीएम ने खुलवाए काउंटर, लोगों से की अपील

Tue, 16 Aug 2022 06:13 PM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती। Published by: अनुराग सक्सेना Updated Tue, 16 Aug 2022 06:13 PM IST
सार

डीएम ने आह्वान किया कि यदि किसी नागरिक को किसी स्थान पर क्षतिग्रस्त राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा मिलता है, तो उसे तहसील, ब्लॉक, थाना, नगर पालिका/नगर पंचायत कार्यालयों में जमा कर सकते हैं। इसके लिए वहां पर काउंटर भी बनाया गया है।

विज्ञापन
independence day Basti DM opens counters to deposit damaged tiranga
Independence Day: तिरंगा - फोटो : Social Media

विस्तार

स्वतंत्रता दिवस पर हर-घर तिरंगा अभियान के बाद राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान को सुरक्षित करने के लिए बस्ती की डीएम प्रियंका निरंजन ने अनुकरणीय पहल की है। उन्होंने नागरिकों से आह्वान किया है कि यदि कहीं भी क्षतिग्रस्त तिरंगा मिले तो उसे निकट के सरकारी कार्यालय में जमा कर दें। इसके लिए हर विभाग में एक-एक काउंटर अलग से खोले गए हैं।

विज्ञापन


डीएम ने आह्वान किया कि यदि किसी नागरिक को किसी स्थान पर क्षतिग्रस्त राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा मिलता है, तो उसे तहसील, ब्लॉक, थाना, नगर पालिका/नगर पंचायत कार्यालयों में जमा कर सकते हैं। इसके लिए वहां पर काउंटर भी बनाया गया है। विभिन्न कार्यालयों में एकत्र करके सम्मान पूर्वक एक साथ क्षतिग्रस्त तिरंगा का निस्तारण किया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव पर सरकारी कार्यालयों के साथ ही आम नागरिकों ने भी अपने घरों पर तिरंगा फहराया है। संभव है कि किसी स्थान पर क्षतिग्रस्त तिरंगा पड़ा मिल जाए। जो भी नागरिक इसे कहीं भी पाएं, उसे निकट के सरकारी दफ्तर में जमा कर दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

निस्तारण की होती है एक प्रक्रिया

उन्होंने कहा कि अब सभी नागरिक तिरंगे को सम्मानपूर्वक उतार कर अपने घरों में सुरक्षित रख लें। कहीं इधर-उधर न फेंके और न ही निस्तारण करने का प्रयास करें। राष्ट्रीय ध्वज के निस्तारण की एक प्रक्रिया होती है। डीएम ने कहा कि उचित होगा कि तिरंगा राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक है। उसे सुरक्षित अपने घरों में रखें तथा आजादी के सौ वर्ष पूरा होने पर फिर फहराएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed