{"_id":"69b8588316259b02d60fb183","slug":"increasing-number-of-patients-suffering-from-cold-cough-and-typhoid-in-the-hot-and-cold-weather-basti-news-c-207-1-bst1005-154971-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: सर्द-गर्म मौसम में सर्दी-खांसी और टाइफाइड के बढ़ रहे रोगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: सर्द-गर्म मौसम में सर्दी-खांसी और टाइफाइड के बढ़ रहे रोगी
विज्ञापन
जिला अस्पताल में मरीज की जांच करते चिकित्सक संवाद
बस्ती। मौसम में बदलाव से टाइफाइड और वायरल बुखार के मरीज बढ़े हैं। सोमवार को जिला अस्पताल में 1069 मरीजों का उपचार किया गया। मेडिसिन विभाग की ओपीडी में भीड़ अधिक रही। डॉक्टरों ने अभी मरीजों को ठंडा और तली चीजों को खाने से परहेज करने की सलाह दी है।
जिला अस्पताल की ओपीडी में सर्वाधिक मरीज वायरल संक्रमण के रहे। ज्यादातर मरीज सर्दी, खांसी व बुखार से पीड़ित रहे। वहीं, 120 बच्चों की भी जांच हुई। अधिकांश वायरल बुखार से पीड़ित थे। 10 रोगियों में टाइफाइड मिला। इनमें दो बच्चों को गंभीर हालत में पीआईसीयू में भर्ती किया गया है। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. पीएस पटेल ने बताया कि 90 मरीज देखे हैं। इनमें 40 बच्चे वायरल बुखार व सर्दी खांसी से पीड़ित मिले हैं। दो बच्चों को गंभीर हालत में भर्ती किया गया है। जबकि 15 बच्चे पहले से ही भर्ती हैं।
फिजिशियन डॉ. अखिलेश मद्धेशिया ने बताया कि बुखार वाले रोगी बढ़े हैं। कई मरीजों में कमजोरी है, बुखार जांच में टाइफाइड निकल रहा है। फ्लू, डेंगू और मलेरिया के भी रोगी आ रहे हैं। दूषित पानी पीने से भी पेट संबंधी बीमारियां बढ़ रही हैं। कई के जांच में पेट में संक्रमण पाया जा रहा है। इसके अलावा हाथ-पैर में दर्द और झुनझुनाहट की भी शिकायत लिए कई मरीज पहुंच रहे हैं।