फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Increase in prices of fruits, inflation hits devotees

Basti News: फलों के दामों में इजाफा, भक्तों पर महंगाई की मार

Sat, 13 Apr 2024 01:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 13 Apr 2024 01:46 AM IST
विज्ञापन
Increase in prices of fruits, inflation hits devotees
कारोबारियों की मानें तो कीमतों में और अधिक आएगी तेजी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। चैत्र नवरात्र चल रहा है। फलों के दामों में बढ़ोतरी के कारण देवी भक्तों को करीब 20 से 25 फीसदी अधिक खर्च करना पड़ रहा है। कारोबारियों की मानें तो अभी कीमतों में और अधिक तेजी आएगी।
नवरात्र में देवी भक्त फलों के अलावा मेवा, कुट्टू, आलू आदि का सेवन करते हैं। करीब 30 दिनों से फलों के दामों में लगातार तेजी देखने को मिल रही है। मेवे के दाम इतने अधिक हो गए हैं कि वह आम लोगों के बजट से बाहर हो चुका है। फल कारोबारी मोनू ने बताया कि फलों की कीमतों में बढ़ोतरी अभी और अधिक देखने को मिलेगी।
विज्ञापन

बढ़ती महंगाई और बिक्री कम होने के कारण छोटे दुकानदारों ने अधिक फलों को रखना बंद कर दिया है। नवरात्र के चलते गांधीनगर, कंपनी बाग, शास्त्री चौक, कटरा पानी टंकी, दक्षिण दरवाजा, रेलवे स्टेशन और रोडवेज पर फलों की दुकानें लगती हैं, लेकिन पहले जैसे ग्राहक देखने को नहीं मिल रहे हैं। इससे फल विक्रेताओं में उदासी देखने को मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फलों की कीमत प्रति रुपये किलो
फल कीमत वर्तमान कीमत दो माह पहले
सेव 100 से 140 80 से 100
अनार 100 से 120 60 से 80
मौसमी 60 से 80 50 से 60
केला 50 से 70 30 से 40
संतरा 80 से 100 30 से 50
अंगूर 70 से 80 50 से 60
पपीता 50 से 70 25 से 40
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed