फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Increase in freight rates has led to rise in the prices of goods in Basti

UP: पेट्रोल-डीजल महंगा हुआ तो 15% बढ़ा माल-भाड़ा, बस्ती में आटा-दाल से फल तक सब महंगा

Sat, 06 Jun 2026 03:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 06 Jun 2026 03:03 AM IST
सार

व्यापारियों का कहना है कि ईंधन के दाम बढ़ने से परिवहन लागत और मालभाड़ा बढ़ गया है। इसका असर बाजार में आवश्यक वस्तुओं की कीमतों पर पड़ रहा है, जिससे महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है और आम जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। बताया कि पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के कारण उनका मुनाफा घट रहा है।

विज्ञापन
Increase in freight rates has led to rise in the prices of goods in Basti
बाजार में बिक रहा ड्राइफ्रूट।

विस्तार

पेट्रोल और डीजल की बढ़ी कीमतों का असर अब बाजार पर साफ दिखाई देने लगा है। परिवहन लागत बढ़ने से रोजमर्रा की वस्तुओं के दाम में इजाफा हो रहा है, जिससे आम जनता के साथ-साथ व्यापारी वर्ग भी प्रभावित है। ट्रांसपोटरों ने 15 प्रतिशत मालभाड़ा बढ़ा दिया है, इससे कई वस्तुओं पर महंगाई की मार पड़ी है।

विज्ञापन


व्यापारियों का कहना है कि ईंधन के दाम बढ़ने से परिवहन लागत और मालभाड़ा बढ़ गया है। इसका असर बाजार में आवश्यक वस्तुओं की कीमतों पर पड़ रहा है, जिससे महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है और आम जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है।

विज्ञापन

बताया कि पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के कारण उनका मुनाफा घट रहा है। बढ़ती लागत के बीच व्यापार संचालन करना चुनौतीपूर्ण होता जा रहा है। उपभोक्ताओं ने मांग की है कि ईंधन की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं, ताकि महंगाई पर नियंत्रण पाया जा सके और व्यापारियों को राहत मिल सके।

व्यापारी राकेश ने बताया कि पेट्रोल-डीजल के लगातार बढ़ते दामों ने आम आदमी के साथ-साथ व्यापारियों की भी कमर तोड़ दी है। ईंधन महंगा होने से ट्रांसपोर्टेशन खर्च बढ़ रहा है, जिसका सीधा असर किराना कारोबार पर पड़ रहा है। गौरव गुप्ता कहते हैं कि पेट्रोलियम के बढ़ते दामों का असर छोटे व्यापारियों के कारोबार पर साफ दिखाई दे रहा है।

जूता और बैग के सामान की ढुलाई महंगी होने से लागत बढ़ गई है, जबकि ग्राहकों की खरीदारी क्षमता भी प्रभावित हो रही है। महंगाई बढ़ने से लोग जरूरी सामान पर ही खर्च कर रहे हैं, जिससे बाजार में बिक्री कम हुई है। सरकार को बढ़ती ईंधन कीमतों पर जल्द नियंत्रण करना चाहिए, ताकि व्यापारियों और आम जनता को राहत मिल सके।

शिवम ने बताया कि बढ़ते दामों का सबसे ज्यादा असर फल कारोबार पर पड़ रहा है, क्योंकि फल पूरी तरह ट्रांसपोर्ट व्यवस्था पर निर्भर होते हैं। डीजल महंगा होने से मंडियों से माल लाने का खर्च बढ़ गया है, जिससे फलों की कीमतों में भी बढ़ोतरी हो रही है।
विज्ञापन

इसका असर व्यापारियों के साथ-साथ आम ग्राहकों पर भी पड़ रहा है। परमात्मा प्रसाद ने बताया कि पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों का सीधा असर खेती-किसानी और बीज कारोबार पर पड़ रहा है। माल ढुलाई महंगी होने से बीज, खाद और कृषि उपकरणों की लागत लगातार बढ़ रही है, जिसका बोझ आखिरकार किसानों पर पड़ता है।

पहले ही किसान महंगाई और मौसम की मार झेल रहे हैं, ऐसे में ईंधन के बढ़े दाम उनकी परेशानियां और बढ़ा रहे हैं। केला, लीची व सेब व आनार पर भी असर पड़ा है। खाड़ी देशों से आने वाले ड्राई फ्रूट्स पर काफी असर दिख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed