फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   In-laws' house came missing in Saryu, search continues

ससुराल आया युवक सरयू में डूबा, तलाश जारी

Mon, 19 Jul 2021 10:03 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jul 2021 10:03 PM IST
विज्ञापन
In-laws' house came missing in Saryu, search continues
ससुराल आया युवक सरयू में लापता, तलाश जारी
विज्ञापन

आंबेडकरनगर का रहने वाला है, पत्नी को विदा कराने आया था
संवाद न्यूज एजेंसी
कुदरहा। लालगंज थानाक्षेत्र के मटियारिया गांव में ससुराल आया व्यक्ति संदिग्ध हालात में लापता हो गया। सरयू नदी के किनारे कलवारी रामपुर तटबंध के ठोकर नंबर तीन पर उसकी चप्पल, मोबाइल, कपड़ा मिलने से आशंका जताई जा रही है कि वह नदी में डूब गया है।

लालगंज पुलिस मामले को संदिग्ध मानकर नाव के सहारे जाल से युवक की तलाश में जुटी हैं। आंबेडकर नगर जिले के इब्राहिमपुर थानाक्षेत्र के गोविंदापुर गांव निवासी रामउपग्रह निषाद हरियाणा के यमुनानगर से अपने घर आया था। सप्ताहभर पहले उसकी पत्नी बासमती यमुनानगर से लालगंज थानाक्षेत्र के मटियारिया अपने मायके आई थी। रविवार को रामउग्रह मटियारिया गांव मगरू निषाद के घर अपने ससुराल में पत्नी और बच्चों को लेने आया था। वह सोमवार की सुबह पत्नी से शौच करने को कहकर घर से निकला था। काफी देर बीत जाने के बाद जब वह घर वापस नहीं पहुंचा। तो घर के लोग परेशान होकर इधर-उधर ढूंढने लगे। उसका छोटा लड़का ढूंढते-ढूंढते सरयू नदी के किनारे कलवारी रामपुर बंधे पर पहुंचा। जहां रामउपग्रह का कपड़ा चप्पल और मोबाइल पड़ा मिला। लेकिन रामउपग्रह का कहीं पता नहीं चल सका। लोग उसके सरयू नदी में डूबने की आशंका जता रहे हैं। सूचना पर पहुंचे चौकी इंचार्ज कुदरहा शशिकांत मामले को संदिग्ध मानकर नाव से जाल के सहारे खोजबीन में लगे रहे, लेकिन रामउग्रह का कोई सुराग नहीं मिल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed