फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   in 4 blocks the demonstration is poor

टीकाकरण प्रदर्शन चार ब्लॉकों में खराब

Wed, 06 Dec 2017 11:46 PM IST
basti
basti Updated Wed, 06 Dec 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
in 4 blocks the demonstration is poor
टीके को लेकर भ्रांतियां न फैलाए - फोटो : Demo Pic
बस्ती। 
विज्ञापन

मिशन इंद्रधनुष में विशेष टीकाकरण पर यूनीसेफ और डब्लूएचओ की राज्य स्तरीय मॉनीटरिंग कमेटी ने उंगली उठा दी है। इस मिशन में जिले के चार ब्लॉकों का प्रदर्शन खराब बताया गया है। इसकी रिपोर्ट शासन को सौंपी है। रिपोर्ट के आधार पर सीएमओ डॉ. जेएलएम कुशवाहा ने चारों ब्लॉकों के प्रभारी चिकित्साधिकारियों से स्पष्टीकरण तलब किया है। इन्हें बृहस्पतिवार से शुरू होने वाले तीसरे चरण के अभियान को पूरी तत्परता से पूरा करने का निर्देेश दिया है।

जिले में केंद्र सरकार विशेष टीकाकरण अभियान के तहत मिशन इंद्रधनुष शुरू किया गया है। इसके तहत अब तक दो चरण पूरे हो चुुके हैं। तीसरा चरण बृहस्पतिवार से 18 दिसंबर तक होगा। यह टीकाकरण नियमित से अलग हटकर है। इसके तहत अब तक दो चरणों में तय लक्ष्य के 81 फीसदी लक्ष्य पूरा किया जा चुका है। चूंकि केंद्र की ओर से संचालित इस योजना पर जहां सरकार की नजर है, वहीं, डब्लूएचओ और यूनीसेफ की जिला से लेकर राज्य स्तर तक निगाह है। दोनों चरणों में हुए टीकाकरण में जिला पीठ भले थपथपा ले मगर उक्त संस्थाओं की मॉनीटरिंग में जिले के बहादुरपुर, विक्रमजोत, गौर और बनकटी ब्लॉकों में मिशन के तहत प्रदर्शन खराब पाया गया है। इसे लेकर शासन को रिपोर्ट भी भेजी गई है। इस रिपोर्ट के संज्ञान में आने के बाद स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया है। सीएमओ ने इन स्थितियों को संज्ञान में लेते हुए स्पष्टीकरण मांगा है। सीएमओ डॉ. जेएलएम कुशवाहा ने उक्त की पुष्टि करते हुए कहा कि यह सही है कि यूनीसेफ और डब्लूएचओ की राज्य स्तरीय मॉनीटरिंग कमेटी ने चारों ब्लॉकों के खराब प्रदर्शन की रिपोर्ट दी है। यह रिपोर्ट केवल चंद बूथों पर निरीक्षण के बाद दी गई। क्योंकि जिले का प्रदर्शन मिशन इंद्रधनुष में लक्ष्य के 90 फीसदी है। फिलहाल, चारों प्रभारी चिकित्साधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगते हुए अगले चरण में पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed