फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Immersion of idols of Lakshmi-Ganesh

Basti News: लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियों का हुआ विसर्जन

Sat, 25 Oct 2025 02:11 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Oct 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
Immersion of idols of Lakshmi-Ganesh
कलवारी क्षेत्र की प्रतिमाओं को विसर्जन के लिए ले जाते श्रद्धालु- संवाद
परशुरामपुर/कलवारी। लक्ष्मी-गणेश मूर्तियों के विसर्जन का सिलसिला शुक्रवार को भी चलता रहा। कलवारी थाना क्षेत्र के विभिन्न गांव से शुक्रवार को 45 मूर्तियों का विसर्जन हुआ। क्षेत्र में विभिन्न गांव, कस्बा, चौराहे पर स्थापित 78 लक्ष्मी, गणेश व सरस्वती की मूर्तियों में से 45 का विसर्जन धूमधाम से किया गया। नाचते गाते श्रद्धालु घाट पर पहुंचे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को 28 मूर्तियों का विसर्जन हुआ था। शेष मूर्तियों का विसर्जन शनिवार को होगा। क्षेत्र में सीओ कलवारी प्रदीप कुमार त्रिपाठी तथा थाना अध्यक्ष गजेंद्र प्रताप सिंह भ्रमण करते रहे। उधर, परशुरामपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर, हैदराबाद, चौरी, छेदियापारा, धेनुगावां आदि जगहों पर स्थापित मूर्तियों का विसर्जन शुक्रवार को हुआ। धनतेरस के दिन धन वर्षा की देवी लक्ष्मी की प्रतिमा स्थापना किए जाने की परंपरा रही है। परंपरा के अनुसार धनतेरस पर स्थापित लक्ष्मी प्रतिमा का विसर्जन गाजे बाजे व जयकारे के साथ शुक्रवार को शाम को अयोध्या स्थित सरयू नदी के घाट पर हुआ।
विज्ञापन

परशुरामपुर के एस ओ भानु प्रताप सिंह ने बताया कि क्षेत्र की कुल 42 लक्ष्मी प्रतिमाओं का विसर्जन शुक्रवार को सम्पन्न हुआ। 20 मूर्तियों का विसर्जन मखौड़ा में,तथा 22 मूर्तियों का विसर्जन अयोध्या स्थित सरयू नदी में किया गया।

कलवारी क्षेत्र की प्रतिमाओं को विसर्जन के लिए ले जाते श्रद्धालु- संवाद

कलवारी क्षेत्र की प्रतिमाओं को विसर्जन के लिए ले जाते श्रद्धालु- संवाद

कलवारी क्षेत्र की प्रतिमाओं को विसर्जन के लिए ले जाते श्रद्धालु- संवाद

कलवारी क्षेत्र की प्रतिमाओं को विसर्जन के लिए ले जाते श्रद्धालु- संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed