फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Immersion of 1548 statues took place amid cheers

Basti News: जयकारों के बीच 1548 प्रतिमाओं का हुआ विसर्जन

Mon, 14 Oct 2024 01:57 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2024 01:57 AM IST
विज्ञापन
Immersion of 1548 statues took place amid cheers
पंडूल घाट पर क्रेन की मदद से प्रतिमाओं का किया गया विसर्जन- फोटो- संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। नौ दिन पूजा आराधना के बाद कस्बों, नगर पंचायत क्षेत्रों और गांवों में स्थापित 1548 प्रतिमाओं का शनिवार को निकट के घाटों पर विसर्जन किया गया। कड़ी पुलिस व्यवस्था और मजिस्ट्रेट की निगरानी में तड़के तीन बजे तक विसर्जन का सिलसिला चलता रहा।
हर्रैया संवाद के अनुसार क्षेत्र में 137 दुर्गा प्रतिमाओं में से 125 का विसर्जन शनिवार को विभिन्न स्थानों पर मनोरमा नदी के घाटों पर श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ हुआ। क्षेत्र के बैरवा घाट, मुर्दहवा घाट, मनोरमा घाट और भैसहवा घाट सहित आसपास के गावों में मनवर नदी के किनारे दुर्गा प्रतिमाओं को विसर्जन शांति पूर्ण ढंग से संपन्न हो गया।
विज्ञापन

लालगंज संवाद के अनुसार मुताबिक 136 प्रतिमाएं कुंआनों नदी के विभिन्न घाटों पर विसर्जित की गईं। प्रधान प्रतिनिधि वीरेंद्र कुमार, बबलू, कृष्णदेव गोस्वामी, अनुराग पाल राजन, राहुल अग्रहरि सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बनकटी संवाद के मुताबिक देईसाड़, पसड़ा, कपसौना, ढ़ढौरा, खरवनिया, घुघसा, मखदुमपुर सहित 130 प्रतिमाएं बानपुर, लालगंज, सेल्हरा कुंआनों नदी में विसर्जित की गईं।
दुबौलिया संवाद के मुताबिक थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर स्थापित दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन सरयू वा मनोरमा के घाटों पर देर रात तक विसर्जन चला। मेले का भी आयोजन हुआ।
बभनान संवाद के अनुसार स्थानीय कस्बे में नौ दिन चने वाले नवरात्र मेले का शनिवार को समापन हो गया। प्रतिमाओं को घारीघाट स्थिति बिसुही नदी में विसर्जित किया गया। नगर पंचायत के अध्यक्ष प्रबल मालानी ने डोली वाली मां के प्रतिमा को युवाओं के साथ कंधा देकर ले जाने में सहयोग किया।
कलवारी संवाद के अनुसार थाना क्षेत्र के विभिन्न गांव में स्थापित दुर्गा प्रतिमाओं का शनिवार को माझा कला के कठौवा पुल, मनोरमा नदी के केवचा घाट पर विसर्जन किया गया। पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र के धनौवा, कलवारी, गायघाट, अगौना, कुसौरा, छरदही, चरकैला, चढौआ, कर्मी बुजुर्ग, डारीडीहा, बहादुरपुर आदि गांव में 65 मूर्ति स्थापित हुई थीं, जिसमें 55 मूर्ति का विसर्जन शनिवार की रात हो गया।
कप्तानगंज संवाद के अनुसार थाना क्षेत्र के पंडूलघाट पर कप्तानगंज, महराजगंज, रखिया, पगार, महुलानी, गोविंद पारा सहित दो दर्जन गांवों की दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन हुआ। वाल्टरगंज संवाद के अनुसार कस्बा वाल्टरगंज में देर शाम तक लोगों की भीड़ लगी रही।

गौर थाना क्षेत्र टिनिच पुलिस अंतर्गत आने वाले विभिन्न घाटों पर 60 मूर्तियों का विसर्जन किया गया। महसों क्षेत्र में स्थापित 70 दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन शनिवार को रामनगर घाट पर हुआ। महसों शिवमंदिर, पूरब टोला, पंडा टोला, बलुआ गांव, पश्चिम टोला जमराव, पाकरडाड सहित अन्य स्थानों की मां दुर्गा की प्रतिमाओं के विसर्जन से पूर्व पूजा पंडालों में विदाई आरती गाई गयी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed