{"_id":"6aeb96a486a0c86d270b3c6d","slug":"illegal-transport-operations-causing-losses-to-state-road-transport-services-action-demanded-basti-news-c-207-1-bst1005-171073-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: डग्गामारी से रोडवेज को नुकसान, कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: डग्गामारी से रोडवेज को नुकसान, कार्रवाई की मांग
विज्ञापन
अवैध संचालन को लेकर रोडवेज कर्मचारियों ने सौंपा ज्ञापन स्रोत संगठन
बस्ती। रोडवेज के निर्धारित बस स्टेशनों और स्वीकृत मार्गों पर अवैध रूप से संचालित निजी बसों, डग्गामार वाहनों और अन्य यात्री वाहनों पर कार्रवाई की मांग की है। यूपी रोडवेज इंप्लाइज यूनियन ने बुधवार को मंडलायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर अवैध बस संचालन पर रोक लगाने की मांग की।
ज्ञापन में यूनियन ने कहा कि परिवहन निगम के गोरखपुर क्षेत्र में निर्धारित बस स्टेशनों और स्वीकृत मार्गों पर निजी बसों तथा अन्य यात्री वाहनों का अवैध संचालन हो रहा है। इससे निगम की बसों की आय पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। यूनियन ने शासन के पूर्व में जारी निर्देशों और न्यायालय के आदेशों का हवाला देते हुए बस स्टेशनों के आसपास निर्धारित दूरी तक निजी वाहनों के संचालन पर प्रतिबंध को प्रभावी ढंग से लागू करने की मांग की।
ज्ञापन में कहा गया कि निगम के कर्मचारी नेपाल भूकंप त्रासदी और कोरोना काल में भी पूरी तत्परता से यात्रियों की सेवा में जुटे रहे। ऐसे में अवैध संचालन पर अंकुश लगाना निगम के हित में आवश्यक है। यूनियन ने संबंधित अधिकारियों से नियमों का पालन सुनिश्चित कराने और डग्गामारी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की। इस दौरान शाखा अध्यक्ष संजय तिवारी, शाखा मंत्री राकेश मिश्र, वरिष्ठ उपाध्यक्ष उमेश पांडेय, जयप्रकाश यादव, विजय गुप्ता, संयुक्त मंत्री ब्रजेश पांडेय मौजूद रहे।