फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Illegal liquor and money found from car during checking in Basti

UP Nikay Chunav 2023: बस्ती जिले में चेकिंग के दौरान कार से मिली अवैध शराब और रुपये, दो गिरफ्तार

Wed, 10 May 2023 11:24 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती। Published by: vivek shukla Updated Wed, 10 May 2023 11:24 AM IST
सार

थानाध्यक्ष पुरानी बस्ती योगेश कुमार सिंह ने बताया कि मतदाताओं को बांटने के लिए रुपए और शराब ले जाने की सूचना पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान स्टेशन रोड पर एक मैरिज हॉल के सामने जा रही कार को रोका गया तलाशी में उसके पास से अवैध शराब बरामद की गई।

विज्ञापन
Illegal liquor and money found from car during checking in Basti
बस्ती में चेकिंग के दौरान बरामद रुपये। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

बस्ती जिले में अलग-अलग स्थानों पर वाहनों की तलाशी में 06 लाख 95 हजार रुपये बरामद किए गए। दो वाहन सीज किए गए और दोनों के चालक को हिरासत में ले लिया गया।
विज्ञापन


पुरानी बस्ती पुलिस ने मंगलवार रात वाहन चेकिंग के दौरान एक लग्जरी कार से 46 सीसी अवैध शराब और ₹19500 नकद बरामद किया। वाहन चला रहे ऋषभ चौधरी निवासी मुंडेरवा को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में ऋषभ चौधरी ने अपने को एक होटल का मैनेजर बताया मगर वह शराब के बारे में नहीं बता सका। पकड़े गए रुपये वह होटल का बता रहा है।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: छेड़खानी का विरोध करने पर बीए की छात्रा की हत्या, बचाव में आए दिव्यांग चाचा को पीटा
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाध्यक्ष पुरानी बस्ती योगेश कुमार सिंह ने बताया कि मतदाताओं को बांटने के लिए रुपए और शराब ले जाने की सूचना पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान स्टेशन रोड पर एक मैरिज हॉल के सामने जा रही कार को रोका गया तलाशी में उसके पास से अवैध शराब बरामद की गई। कार कोशिश करके रुपए कब्जे में ले लिए गए हैं। ऋषभ चौधरी के खिलाफ आबकारी एक्ट का मुकदमा पंजीकृत किया गया है।


उधर, स्टेटिक मजिस्ट्रेट एसडीएम न्यायिक प्रवीण कुमार व थानाध्यक्ष कप्तानगंज रोहित कुमार उपाध्याय की संयुक्त टीम ने मंगलवार रात्रि बोलेरो को चेक किया। जिसमें सवार राजन अग्रहरि निवासी महराजगंज थाना कप्तानगंज के पास से छः लाख पचहत्तर हजार रुपये बरामद हुए। जिसके सम्बंध में कोई अभिलेख नहीं दिखा पाए। जिसे नियमानुसार कब्जे में लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed