{"_id":"6449817bca3dd0b298002694","slug":"ig-inaugurated-newly-constructed-buildings-basti-news-c-7-1-141852-2023-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: आईजी ने नवनिर्मित भवनों का किया उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: आईजी ने नवनिर्मित भवनों का किया उद्घाटन
Thu, 27 Apr 2023 01:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Thu, 27 Apr 2023 01:24 AM IST
विज्ञापन
हर्रैया में नव निर्मित क्षेत्राधिकारी विवेचना कक्ष का उद्घाटन करते आईजी आरके भारद्वाज व अन्य। स
हर्रैया/छावनी (बस्ती)। पुलिस महानिरीक्षक परिक्षेत्र बस्ती आरके भारद्वाज ने पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी के साथ हर्रैया सर्किल के तीन नवनिर्मित भवनों/कक्ष का वैदिक मंत्रोच्चार के बीच उद्घाटन किया। इसमें अमोढ़ा की नवनिर्मित पुलिस चौकी का भवन शामिल है। दोनों अधिकारियों ने कहा कि इन भवनों के बनने व सुंदरीकरण से पुलिस कर्मियों के साथ ही आम जनमानस को काफी सुविधा होगी।
आईजी ने सबसे पहले सर्किल हर्रैया के अभिलेखगार व विवेचना कक्ष का उद्घाटन किया। इसके उपरांत थाना छावनी के सुंदरीकरण, थानाध्यक्ष कक्ष, आगंतुक कक्ष, नव निर्मित भोजनालय का उद्घाटन करने के साथ ही थाना छावनी क्षेत्रान्तर्गत स्थित नव-निर्मित चौकी अमोढ़ा का भी उद्घाटन किया। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी हर्रैया गुलाब चंद्र, क्षेत्राधिकारी हर्रैया शेषमणि उपाध्याय, प्रभारी अभियोजन शाखा, प्रभारी निरीक्षक हर्रैया, थानाध्यक्ष छावनी दुर्गेश कुमार पांडेय, प्रभारी चौकी अमोढ़ा व अन्य अधिकारी-कर्मचारीगण मौजूद रहे।