{"_id":"681fb78e8f628cc12b011b29","slug":"if-you-get-misled-on-social-media-the-police-will-teach-you-a-lesson-basti-news-c-207-1-sgkp1006-136316-2025-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: सोशल मीडिया पर बहके तो सबक सिखाएगी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: सोशल मीडिया पर बहके तो सबक सिखाएगी पुलिस
Sun, 11 May 2025 02:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sun, 11 May 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। पाकिस्तान से चल रही रार के बीच सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आई हुई है। वैसे तो ज्यादातर लोग भारतीय सेना और सुरक्षा एजेंसियों का मनोबल बढ़ाने वाली पोस्ट और टिप्पणी कर रहे हैं, मगर कई ऐसे भी हैं, जो अपनी खीझ निकालने से बाज नहीं आ रहे हैं। रुधौली थाना क्षेत्र के एक प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक गिरफ्तार भी किया जा चुका है। ऐसे में पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। कहा है कि भ्रामक या भड़काने वाली कोई पोस्ट या टिप्पणी की गई तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
असल में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे एक्स, फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप पर वायरल हो रहे कई पोस्ट और वीडियो में भड़काऊ सामग्री, पुराने फुटेज और मनगढ़ंत दावों का इस्तेमाल किया जा रहा है। कई मामलों में खंडन भी आते रहते हैं। इसके अलावा उत्साह में लोग टिप्पणी भी कर रहे हैं। इससे विवाद की स्थिति पैदा हो रही है। डीआईजी दिनेश कुमार पी. ने बताया कि गैर जिम्मेदारी वाली पोस्ट से विवाद बढ़ सकता है। इसलिए लोगों को संयम बरतना चाहिए। ऐसा न करने पर पुलिस कार्रवाई करेगी।
-
सभी स्कूलों में मॉक ड्रिल कराने के निर्देश
डीएम रवीश गुप्ता ने सभी विद्यालयों में विद्यार्थियों और स्टाफ को आपदा की स्थिति में उठाए जाने वाले कदमों, बचाव के उपायों के बारे में मॉक ड्रिल के निर्देश दिए हैं। बच्चों को सायरन बजने पर किसी कठोर चीज की आड़ में छिपना, बम फटने के पश्चात चपेट में आए नागरिकों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराने, आग से बचाव के उपाय बताने के लिए कहा है। साथ ही सायरन बजने पर घर, दुकान, वाहन, मोबाइल का फ्लैश लाइट आदि की लाइट व बिजली के उपकरणों को तुरंत बंद कर देने के लिए कहा है। यहां तक कि गाड़ियों की हेडलाइट व इंडिकेटर आदि को बंद रखना है।