{"_id":"69fa44c272a873246f031aad","slug":"if-the-bus-does-not-cause-any-accident-for-a-year-the-driver-will-get-rs-10000-basti-news-c-207-1-bst1005-158111-2026-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: एक साल तक बस से नहीं हुआ कोई हादसा तो चालक को मिलेंगे 10 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: एक साल तक बस से नहीं हुआ कोई हादसा तो चालक को मिलेंगे 10 हजार
विज्ञापन
बस्ती। परिवहन निगम सड़क हादसे में कमी लाने को नई तरकीब खोजी है। यदि कोई रोडवेज चालक एक वर्ष तक बिना किसी सड़क हादसे के बस चलाता है तो उसे निगम की ओर से 10 हजार रुपये का एकमुश्त इनाम दिया जाएगा। निगम के अनुसार, यह कदम सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और सुरक्षित सफर सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है।
सरकार के निर्देशन पर उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने एक नई योजना शुरू की है। इसके तहत यदि निगम का कोई चालक एक पूरे वर्ष तक बिना किसी हादसे के अपनी बस का संचालन करता है तो उसे प्रोत्साहन राशि के रूप में 10 हजार रुपये दिए जाएंगे। यह कदम सड़क हादसों को कम करने के लिए उठाया गया है। निगम के अधिकारियों के मुताबिक, योजना का उद्देश्य चालक के व्यवहार में सुधार लाने के साथ दुर्घटनाओं की संख्या में कमी करना है।
चालकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना और उन्हें जिम्मेदारी का एहसास दिलाना बेहद जरूरी है। यह योजना चालकों को अपने कार्य में अधिक सतर्क और अनुशासित बनाएगी। इससे यात्री सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकेगी। यह प्रोत्साहन राशि चालकों को निगम की तरफ से एक सकारात्मक संकेत देने के रूप में कार्य करेगी।
विज्ञापन
निगम की ओर से यह भी बताया गया कि यह योजना चालकों को नियमित रूप से प्रशिक्षण देने और उनके कौशल को सुधारने में सहायक होगी। चालकों की स्क्रीनिंग की जा रही है।
बताया जा रहा है कि 100 चालक ऐसे हैं जो दुर्घटनारहित सेवा सालभर दिए हैं, ऐसे चालक इनाम के हकदार होंगे। बस्ती डिपो में 180 चालक कार्यरत हैं। निगम की 107 और अनुबंधित की 33 बसें संचालित हैं।