फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Identification of high risk pregnancy through checkup

Basti News: प्रसव पूर्व जांच से हाई रिस्क प्रेग्नेंसी की हो रही पहचान

Thu, 11 May 2023 01:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 11 May 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
Identification of high risk pregnancy through checkup
बस्ती। गर्भावस्था के दौरान प्रसव पूर्व जांच से एचआरपी (हाई रिस्क प्रेग्नेंसी) वाली महिलाओं की पहचान आसानी से हो जाती है। पहचान के लिए हर माह की पहली, नौ, 16 व 24 तारीख को जिला महिला अस्पताल व सभी सीएचसी पर प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व कार्यक्रम के हुआ। पीएम मातृत्व क्लीनिक का का 27 पीएचसी पर भी आयोजन किया जा रहा है। आयोजन में चिन्हित एचआरपी का प्रसव हॉयर सेंटर पर सुरक्षित तरीके से प्रशिक्षित चिकित्सकों की देख-रेख में कराया जा रहा है। इन दिवसों के जरिए पिछले साल कुल 2568 एचआरपी चिह्नित हुईं, जिसमें से अब तक 1295 का सुरक्षित प्रसव हो चुका है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. आरपी मिश्र का कहना है कि इस आयोजन का मकसद संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देना है। चिह्नित एचआरपी गर्भवती का सुरक्षित प्रसव कराकर शिशु व मातृ मृत्यु दर को न्यूनतम करना है।
विज्ञापन

---
चार बार हो रहा है पीएमएसएमए दिवस का आयोजन
जिला मातृत्व स्वास्थ्य सलाहकार राजकुमार ने बताया कि पहले यह आयोजन नौ व 24 तारीख को हो रहा था, इसे विस्तार देते हुए अब हर माह की पहली व 16 तारीख को भी पीएम सुरक्षित मातृत्व अभियान का आयोजन किया जा रहा है। नौ तारीख को 27 पीएचसी पर भी आयोजन हो रहा है। एमबीबीएस चिकित्सक द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण किया जाता है तथा आवश्यक जांच कराई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
11 डॉग्नोस्टिक सेंटर पर मिल रही अल्ट्रासाउंड की सुविधा
जिले के 11 निजी अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर पीएम सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत जांच की सुविधा भी ई रुपी बाउचर के जरिए गर्भवती को मुहैया कराई जा रही है। एसीएमओ आरसीएच डॉ. एके मिश्रा ने बताया कि अस्पताल में ही गर्भवती को ई-रुपये वाउचर दिया जाता है, जो एक माह के लिए मान्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed