फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Hyderabad-Gorakhpur Express will not go to Gorakhpur today

Basti News: आज गोरखपुर नहीं जाएगी हैदराबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस

Fri, 01 May 2026 02:02 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
Hyderabad-Gorakhpur Express will not go to Gorakhpur today
स्टेशन पर ट्रेन के इंतजार में बैठे यात्री।
बस्ती। गोरखपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या पांच और छह पर चल रहे उपरिगामी पुल निर्माण कार्य के चलते रेलवे प्रशासन की ओर से यातायात पावर ब्लॉक लिया गया है। जिसके चलते शुक्रवार को जाने वाली हैदराबाद-गोरखपुर विशेष एक्सप्रेस ट्रेन बस्ती तक चलाई जाएगी।
विज्ञापन

यह ट्रेन गोरखपुर जंक्शन नहीं जाएगी और अपनी यात्रा बस्ती में समाप्त करेगी। इंटरसिटी सुपरफास्ट एक्सप्रेस और गोंडा गोरखपुर पैसेंजर ट्रेन के निरस्त होने से यात्रियों को आने-जाने में काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

यातायात पावर ब्लॉक के चलते जहां आठ मई तक गोरखपुर लखनऊ इंटरसिटी अप और डाउन एक्सप्रेस और नौ मई तक गोरखपुर गोंडा पैसेंजर ट्रेन के निरस्त होने से गोरखपुर से गोंडा तक छोटे रेलवे स्टेशन से यात्रा करने वाले यात्रियों को जहां काफी परेशानी उठानी पड़ रही है, वहीं गोरखपुर, सहजनवा, खलीलाबाद, बस्ती, बभनान, मनकापुर, गोंडा के रास्ते लखनऊ को जाने वाली इंटरसिटी के निरस्त होने से यात्री जहां समय से अपने गंतव्य को नहीं पहुंच पा रहे हैं, वहीं उन्हें दूसरे ट्रेनों के साथ रोडवेज बस या प्राइवेट वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है, लोगों को अधिक पैसे के साथ समय भी ज्यादा लग रहा है तेज धूप और गर्मी के चलते यात्रियों को काफी परेशान होना पड़ रहा है, वहीं एक मई को जाने वाली ट्रेन संख्या 07075 हैदराबाद-गोरखपुर विशेष एक्सप्रेस ट्रेन को बस्ती तक चलाया जाएगा। यह ट्रेन बस्ती और गोरखपुर के बीच निरस्त रहेगी। इस ट्रेन से गोरखपुर जाने वाले यात्रियों को बस्ती रेलवे स्टेशन से दूसरे ट्रेनों के साथ प्राइवेट वाहनों का सहारा लेना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर के सीपीआरओ सुमित कुमार ने बताया कि रेलवे प्रशासन की ओर से लिए गए यातायात पावर ब्लॉक के चलते जहां कुछ ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है, वहीं गोरखपुर से लखनऊ को जाने वाली इंटरसिटी और गोंडा पैसेंजर ट्रेन निरस्त चल रही है।
देरी से चल रही है स्पेशल ट्रेनें : पूर्वोत्तर रेलवे बस्ती रेलवे स्टेशन के रास्ते जाने वाली कई स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन अपने निर्धारित समय से काफी विलंब से चल रही है।

रेलवे समय सारणी के अनुसार गोरखपुर स्पेशल ट्रेन को सुबह 7:52 बजे स्टेशन पर आने का समय था, लेकिन 11 घंटे लेट होने से यह ट्रेन शाम को 7:30 बजे के बाद आई। इसके अलावा जो अन्य ट्रेनें देरी से चल रही है। उनमें गोरखपुर सीएससी स्पेशल एक्सप्रेस 7 घंटे, पूणे गोरखपुर 6:30 घंटे, मुजफ्फरपुर आनंद विहार स्पेशल ट्रेन 3 घंटे, अमृतसर स्पेशल 4 घंटे और गोरखपुर पुणे स्पेशल ट्रेन अपने निर्धारित समय से 8 घंटे की देरी से चल रही है। इस ट्रेन को शाम 7:30 बजे आने का समय था, लेकिन लेट होने से यह ट्रेन अब रात 12 के बाद आने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed