{"_id":"64a1cb8a6c7adf6e5e03b1c4","slug":"husband-and-father-in-law-arrested-for-dowry-murder-basti-news-c-207-1-sgkp1002-699-2023-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: दहेज हत्या का आरोपी पति व ससुर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: दहेज हत्या का आरोपी पति व ससुर गिरफ्तार
Mon, 03 Jul 2023 12:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Mon, 03 Jul 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
दहेज हत्या का आरोपी पति व ससुर गिरफ्तार
बस्ती। दहेज के लिए विवाहिता की हत्या के केस में नामजद मृतका के पति व ससुर को वाल्टरगंज पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया है। थाना क्षेत्र के चुवाड़े गांव के सिहरावा टोले में 22 वर्षीय विवाहिता का संदिग्ध परिस्थितियों फंदे से लटका शव मिला था। थानाध्यक्ष नारायण लाल श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी पति हरिश्चंद्र चौधरी व ससुर रामसुरेश को गिरफ्तार कर लिया गया है।
परशुरामपुर थानाक्षेत्र के नागपुर कुंवर निवासी माधुरी वर्मा (22) पुत्री पारसनाथ की शादी करीब दो वर्ष पूर्व वाल्टरगंज के चुवाड़े गांव के सिहरावा टोला निवासी हरिश्चंद्र पुत्र रामसुरेश के साथ हुई थी। बृहस्पतिवार को सुबह घर में लगे टीनशेड में पाइप के सहारे माधुरी का शव लटका मिला था। मृतका की मां व भाई ने पांच लाख रुपये और बाइक को लेकर बेटी को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने पति हरिश्चंद्र, ससुर रामसुरेश समेत आठ पर दहेज हत्या का केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। पोस्टमार्टम में हैंगिंग की पुष्टि हुई थी। आरोपी पति व ससुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।