फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Hungama caught Gttuli farmers

घटतौली पकड़े जाने पर किसानों का हंगामा

Thu, 08 Dec 2016 11:38 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती Updated Thu, 08 Dec 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
Hungama caught Gttuli farmers
बभनान चीनी मिल के बेलवरिया जंगल गन्ना क्रय केन्द्र पर गन्ना घटतौली पकड़े जाने पर विरोध प्रर्द्रशन करते किसान।
खून पसीने से सींचकर पैदा किए गन्ने की उपज में घटतौली सामने आतेे ही किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। बभनान सुुुगर मिल के क्रय केंद्र बेलवरिया जंगल व वाल्टरगंज सुगर मिल के गौरा क्रय केंद्र पर किसानों नेे तौल बंद कराकर हंगामा करना शुरू कर दिया। अंतत: दोनों केंद्रों पर अधिकारी पहुंचे और जांच में घटतौली पकड़ी गई। जिला गन्ना अधिकारी को इसकी रिपोर्ट भेजी  गई है। 
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को पहला मामला बभनान मिल के केंद्र बेलवरिया जंगल पर सामने आया। जहां पर उसी गांव के किसान राम सुख अपना गन्ना लेकर गए। पहले ही ट्रॉली समेत तौल कर लिया था। मगर केंद्र पर एक कुंतल 74 किलोग्राम गन्ना केंद्र पर कम पाया गया। इस पर किसान हंगामा करने लगे। क्रय लिपिक विकाश शुक्ला को घेर लिया। अपना दल के जिलाध्यक्ष राम सिंह पटेल तमाम किसानों के साथ धरने पर बैठ गए। सीनियर सीडीआई अजीत कुमार पांडेय, गौर गन्ना समिति के सचिव एसएन सिंह, बभनान के सचिव राम अभिलाष तिवारी पहुंचे। फिर से तौल कराया तो एक कुंतल बीस किलो घटतौली पकड़ी गई। इसकी पूरी रिपोर्ट जिला गन्ना अधिकारी को भेजी गई है। डीसीओ का कहना है कि मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। 
विज्ञापन


दूसरा मामला वाल्टरगंज थानाक्षेत्र के गौरा गन्ना क्रय केंद्र का है। जहां महुआ गांव के किसान राम नरायन चौधरी गन्ना तौल करने सुबह क्रय केंद्र पर  गए। वहां वजन करने पर 39 क्विंटल 20 किलोग्राम आया। शक होने पर वह अपना गन्ना लेकर धर्मकांटा पर चले गए। जहां दो क्विंटल बीस किलोग्राम वजन अधिक  मिला। इससे नाराज किसान चन्द्र प्रकाश चौधरी, संजय, अर्जुन  सिंह, पंकज शर्मा, राम बुझारत की लिपिक से बहस होने लगी। समाचार लिखे जाने तक हल नहीं निकला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed