फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Humidity and heat troubled me throughout the day

Basti News: नौतपा का दिखा असर, उमस व गर्मी ने दिनभर किया परेशान

Sun, 26 May 2024 02:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 26 May 2024 02:27 AM IST
विज्ञापन
Humidity and heat troubled me throughout the day
सूर्य के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करते ही शुरू हो गया नौतपा का असर
विज्ञापन

जितना तपेगा नौतपा, उतनी बढि़या होगी बारिश
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। रोहिणी नक्षत्र में सूर्य का प्रवेश शनिवार से होते ही नौतपा का असर शुरू हो गया। शनिवार काे बादल छाए रहने के बाद भी भीषण गर्मी रही। अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस होने के बाद भी उमस भरी गर्मी ने मतदाताओं को खूब परेशान किया।
ज्याेतिषाचार्य मंगलाचार्य शास्त्री ने बताया कि इस बार नौतपा के नौ दिनों में भीषण गर्मी पड़ेगी। सूर्य आठ जून तक रात 1:06 बजे रोहिणी नक्षत्र में रहेंगे। सूर्य के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश के पहले नौ दिनों को नौतपा के नाम से जाना जाता है। नौतपा में सूर्य पृथ्वी के काफी नजदीक आ जाते हैं।
विज्ञापन

ज्याेतिषीय गणना के हिसाब से अगर नौतपा के सभी नौ दिन पूरी तरह से तपे तो यह अच्छी बारिश का संकेत माना जाता है। रोहिण नक्षत्र का अधिपति ग्रह चंद्रमा है जो शीतलता का प्रतीक माना जाता है। जबकि सूर्य को तेज और प्रताप का प्रतीक माना गया है। सूर्य जब चंद्र के नक्षत्र रोहिणी में प्रवेश करते हैं तो वह रोहिणी को अपने प्रभाव में ले लेते हैं। ग्रहों की स्थिति भी अस्त व्यस्त हो जाती है। इसी वजह से तापमान में बढ़ोतरी होती है। नौतपा के प्रभाव से आंधी और तूफान भी आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed