{"_id":"6a0225f9de8e3547100b7278","slug":"hpv-vaccine-status-zero-on-u-win-portal-notices-issued-to-three-superintendents-basti-news-c-207-1-bst1005-158488-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: यू-विन पोर्टल पर एचपीवी के टीके की स्थिति शून्य, तीन अधीक्षकों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: यू-विन पोर्टल पर एचपीवी के टीके की स्थिति शून्य, तीन अधीक्षकों को नोटिस
विज्ञापन
बस्ती। सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए लगने वाले ह्यूमन पापीलोमा वायरस यानी (एचपीवी) टीके की प्रगति ठीक नहीं है। इस पर जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डाॅ. एके चौधरी ने नाराजगी जताई है। कहा कि सोमवार को सल्टौआ, रुधौली व साऊंघाट सीएचसी के यू-विन पोर्टल पर एक भी टीकाकरण नहीं दिखाया गया। इस लापरवाही पर तीनों एमओआइसी को कारण बताओ नोटिस दिया गया है।
टीकाकरण में तेजी लाने के निर्देश भी दिए गए हैं। सल्टौआ पीएचसी का निरीक्षण करने पहुंचे जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने यहां एएनएम व आशा संगिनी के साथ बैठक की। सीएचसी से प्रत्येक दिन 50 किशोरियों को टीक लगवाने के लिए एएनएम व आशा कार्यकर्ता को निर्देशित किया। कहा कि एक सब सेंटर से कम से कम दो बेटियों को जागरूक कर उन्हें सीएचसी पर भेजा जाए। जहां उन्हें टीका लग सके। इसमें कोई भी लापरवाही न बरतें।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने कहा कि सर्वाइकल कैंसर से बचाव का टीका लगाने में सबसे आगे शहरी क्षेत्र है। अर्बन हेल्थ कोआर्डिनेटर सचिन चौरसिया के प्रयास से हर दिन किशोरियों को टीका लगाया जा रहा है। टीका लगाने के मामले में कुदरहा सीएचसी दूसरे नंबर पर है। इस प्रगति पर अधीक्षक की सराहना की। सोमवार को 200 टीका लगाया गया है।