फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Houses worth Rs 10.62 crore will be built in Rudhauli Tehsil complex

Basti News: रुधौली तहसील परिसर में बनेंगे 10.62 करोड़ से बनेंगे आवास

Tue, 26 Nov 2024 03:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 26 Nov 2024 03:05 AM IST
विज्ञापन
Houses worth Rs 10.62 crore will be built in Rudhauli Tehsil complex
बस्ती। जिले के रुधौली तहसील परिसर में 10.62 करोड़ रुपये खर्च कर राजस्व कर्मियों व अधिकारियों के लिए आवास बनाए जाएंगे। शासन ने दो दिन पहले पीडब्ल्यूडी भवन खंड के प्रस्ताव और एस्टीमेट को स्वीकृत कर दो करोड़ रुपये भी जारी कर दिए हैं। इससे इस तहसील भवन में कार्यरत अधिकारियों व कर्मचारियों को किराए के आवास व जिला मुख्यालय से आवागमन करने से जहां राहत मिल जाएगी, वहीं फरियादियों को भी उनकी समस्या से तुरंत निजात मिल जाएगी।
विज्ञापन

मंडल के पांच तहसील परिसरों में राजस्व कर्मियों के आवासों का निर्माण करवाने के लिए लगभग दो साल पहले पीडब्ल्यूडी के भवन खंड ने तकरीबन 57 करोड़ रुपए का एस्टीमेट शासन को भेज रखा था। इसमें सदर, हरैया, भानपुर, रुधौली व सिद्धार्थनगर के नौगढ़ तहसील मुख्यालय शामिल थे। यहां तहसील भवनों का निर्माण तो हो चुका है, लेकिन अधिकारी से लेकर तहसीलदार व राजस्व विभाग के कर्मचारी या तो जिला मुख्यालय से आवागमन कर ड्यूटी बजाते हैं, या फिर तहसील मुख्यालयों से सटे क्षेत्रों में किराए का मकान लेकर दायित्वों का निर्वहन करते हैं। इसको देखते हुए मंडल प्रशासन ने पीडब्ल्यूडी के भवन खंड को आवासों के लिए जनवरी 2023 में एस्टीमेट तैयार करने के निर्देश दिए थे। इस पर अधिशासी अभियंता सत्यपाल ने सहायक अभियंता अखिलेश कुमार सिंह व अवर अभियंता आरपी चौधरी की टीम को सभी तहसील परिसरों का सर्वे कर तकरीबन 57 करोड़ रुपये का एस्टीमेट तैयार करवाया और फरवरी में ही शासन को भेज दिया। लंबे समय तक न तो इस प्रस्ताव को मंजूरी मिल सकी और न ही तकरीबन 250 राजस्व कर्मियों को आवास मुहैया इंजीनियर हो सका। इसी बीच तकरीबन आठ माह पहले रुधौली तहसील दिवस में पहुंचे तत्कालीन डीएम अंद्रा वामसी ने जब यहां की समस्या को करीब से देखा तो दोबारा एस्टीमेट तैयार करने का निर्देश दिया। इसके लिए पीडब्लयूडी भवन खंड के अभियंताओं ने 10.62 करोड़ रुपए का प्रस्ताव तैयार कर भेज दिया था। इस पर शासन ने मुहर लगा कर दो करोड़ रुपये भी जारी कर दिए हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि बहुत जल्द ही आवासों का निर्माण हो जाएगा और एक बेहतर व्यवस्था बन जाएगी।
विज्ञापन

---
इनके लिए आवासों का होगा निर्माण

पीडब्ल्यूडी भवन खंड के एई राकेश कुमार सिंह व साइट इंजीनियर आरपी चौधरी की टीम अनुसार तहसील परिसर में एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक व कार्यालय सहायकों के लिए आवास का निर्माण किया जाना है। साथ ही आवासीय परिसर की चारदीवारी के अलावा अन्य मूलभूत सुविधाएं भी मुहैया कराई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---

जल्द शुरू हो जाएगी आगे की प्रक्रिया

पीडब्ल्यूडी खंड के सहायक अभियंता अखिलेश सिंह ने बताया कि रुधौली तहसील परिसर में आवास निर्माण के लिए प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। बहुत जल्द ही निर्माण की आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed