{"_id":"625b0ed3dcfd8a323f6f3fb8","slug":"hospital-quarrell-case-resisterd-basti-news-gkp4336085173","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल में स्टाफ और तीमारदारों में विवाद, मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल में स्टाफ और तीमारदारों में विवाद, मुकदमा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अस्पताल में स्टाफ और तीमारदारों में विवाद, मुकदमा
कप्तानगंज (बस्ती)। कप्तानगंज कस्बा स्थित एक अस्पताल में शुक्रवार देर रात एक मरीज के तीमारदारों और अस्पताल कर्मियों के बीच चंद रुपये के लिए विवाद हो गया। इस दौरान लाठी डंडे भी चले जिसमें दोनों पक्ष के लोगों को चोटें आई। सूचना पर आनन-फानन में कप्तानगंज पुलिस पहुंची और मौके पर मिले लोगों को हिरासत में लिया।
प्रभारी निरीक्षक कप्तानगंज राणा देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। घटना शुक्रवार की देर रात की है। कप्तानगंज कस्बे के पावर हाउस के पास प्राइवेट अस्पताल है। जहां शुक्रवार शाम कप्तानगंज इलाके के बेलसड गांव की एक बच्ची को भर्ती किया गया। वह अज्ञात आग से झुलस गई थी। यहां रात करीब साढ़े ग्यारह बजे चिकित्सक ने बच्ची को छुट्टी दे दी गई। पेमेंट के दौरान 126 रुपये को लेकर मरीज के तीमारदार और अस्पताल स्टाफ के बीच कहासुनी हो गई और मामला मारपीट में तब्दील हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने अस्पताल के तीन कर्मचारियों को हिरासत में लेकर थाने पहुंची। पीड़ित बच्ची के परिवार के घायल सतीश कुमार गिरि पुत्र गणेश शंकर गिरि निवासी बेलसड़ ने अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ तहरीर दी है। मामले में पुलिस अस्पताल के डॉक्टर सीएम पटेल और कर्मचारी राम वृक्ष चौधरी, राम नाथ चौधरी, सत्या चौधरी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई। वहीं, अस्पताल के डॉ. सीएम पटेल के अनुसार मरीज के परिजनों की ओर से पहले अस्पताल के कर्मचारियों को मारा-पीटा गया है। वहीं, दूसरे पक्ष से हिरासत में लिए गए आरोपियों का शांति भंग की आशंका में चालान कर एसडीएम हर्रैया कोर्ट में भेजा गया।