{"_id":"629e4512d66a891d354e30b6","slug":"hospital-ceiling-plaster-fell-technician-left-narrowly-lab-basti-news-gkp4394529200","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल की छत का प्लास्टर गिरा, बाल-बाल लैब बचा टेक्नीशियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल की छत का प्लास्टर गिरा, बाल-बाल लैब बचा टेक्नीशियन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अस्पताल की छत का प्लास्टर गिरा, बाल-बाल लैब बचा टेक्नीशियन
बनकटी। बनकटी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के जर्जर भवन की छत का प्लास्टर व कुछ ईंटें सोमवार को टूट कर गिर गईं। गनीमत रही कि वहां मौजूद लैब टेक्नीशियन बाल-बाल बच गए। इस घटना से अस्पताल कर्मियों के दिलों में भय व्याप्त हो गया है।
जानकारी के अनुसार बनकटी प्राथमिक चिकित्सालय का भवन जर्जर हो गया है। इसके चलते आए दिन छत का प्लास्टर व ईंटें टूट कर गिरती रहती हैं। पखवारे भर पहले दवा वितरण कक्ष में सफाई कर रहे वार्ड ब्वाय सुरेश पाल प्लाटस्टर टूटकर गिरने से घायल हो गए थे, वहीं दूसरी बार फिर सोमवार को प्रयोगशाला व ओपीडी की छत का प्लास्टर व ईंट टूट कर अचानक गिर गई।
गनीमत रही कि लैब असिस्टेंट मुनिराम उस समय लैब के कागजात तैयार कर रहे थे और एलटी सुभाष जांच कर रहे थे। यही हाल ओपीडी व अन्य कमरों का है। इस संबंध में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. धर्मेंद्र चौधरी ने बताया कि उच्चाधिकारियों, सीएमओ व जेई को भवन की दशा के बारे में सूचना दे दी गई है। बजट मिलने के बाद मरम्मत कराई जाएगी।