{"_id":"69ee54b478c2bd37f90630b7","slug":"home-guard-recruitment-9788-candidates-appeared-for-the-exam-in-two-shifts-1308-were-absent-basti-news-c-207-1-bst1006-157583-2026-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"होमगार्ड भर्ती : दो पालियों में 9788 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा, 1308 रहे गैर हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होमगार्ड भर्ती : दो पालियों में 9788 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा, 1308 रहे गैर हाजिर
विज्ञापन
परीक्षा केंद्र का जायजा लेती डीएम कृत्तिका ज्योत्सना। संवाद
बस्ती। जिले में उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती परीक्षा दूसरे दिन रविवार को सख्ती के बीच शुरू कराई गई। 17 केंद्रों पर दो पालियों में परीक्षा हुई। दूसरे दिन 9788 अभ्यर्थी दोनों पालियों की परीक्षा में शामिल हुए। जबकि 1308 लोग अनुपस्थित हो गए। डीएम कृत्तिका ज्योत्सना समेत जिले के आला अफसरों ने दिन भर भ्रमणशील रहकर परीक्षा केंद्रों का जायजा लेते रहे। इस दौरान केंद्रीय कंट्रोल रूम से परीक्षा केंद्रों की निगरानी होती रही।
पहली पॉली की परीक्षा सुबह दस से 12 बजे तक कराई गई। आठ बजे से ही केंद्रों के बाहर अभ्यर्थी आना शुरू हो गए। शहर के एपीएन पीजी कॉलेज, जीआरएस इंटर कॉलेज, केडीसी, केआईसी, बेगम खैर, खैर इंडस्ट्रियल इंटर कॉलेज, महिला महाविद्यालय, आर्य कन्या इंटर कॉलेज, श्रीकृष्ण पांडेय इंटर कॉलेज, श्रीकृष्ण पांडेय गर्ल्स इंटर कॉलेज के अलावा हंसराज लाल इंटर कॉलेज गनेशपुर, किसान इंटर कॉलेज मरहा, कटया, कृषक इंटर कॉलेज बेलाड़ी, शिवमोहर नाथ पांडेय इंटर कॉलेज नगर बाजार, इंदिरा गांधी इंटर कॉलेज कप्तानगंज, गन्ना विकास इंटर कॉलेज मुंडेरवा के सामने वाहनों की लंबी कतार लगी रही।
सुबह की पाली में आवंटित 6048 में 4898 अभ्यर्थी उपस्थित हुए, जबकि 1150 अभ्यर्थी अनुपस्थित हो गए। वहीं द्वितीय पॉली की परीक्षा दिन में तीन से पांच बजे तक कराई गई। इसमें 6048 में से 4890 उपस्थित हुए, जबकि 1158 लोग अनुपस्थित हो गए। परीक्षा खत्म होने के बाद रोडवेज, रेलवे स्टेशन पर भी अभ्यर्थियों की भीड़ देखी गई। प्रथम पाली के दौरान डीएम कृत्तिका ज्योत्सना ने हंसराज इंटर कॉलेज गनेशपुर तथा श्री देशराज नारंग दयानंद इंटर कॉलेज गोविंद नगर वाल्टरगंज का निरीक्षण किया। उन्होंने परीक्षा कक्षों में जाकर अभ्यर्थियों की उपस्थिति, प्रवेश जांच, प्रश्नपत्र वितरण एवं सीसीटीवी कैमरों का जायजा लिया।