फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Rajdhani was waiting for the passengers on the roadways, the train was crowded

Basti News: रोडवेज पर राजधानी कर रही थी यात्रियों का इंतजार, ट्रेन में भीड़

Tue, 07 Mar 2023 02:31 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 07 Mar 2023 02:31 PM IST
विज्ञापन
Rajdhani was waiting for the passengers on the roadways, the train was crowded
रेलवे स्टेशन पर होली मनाने के लिए घर जा रहे यात्री ।

होली के अवकाश के बाद लोग त्योहार मनाने के लिए घर के लिए निकले। रेलवे स्टेशन पर लखनऊ, गोरखपुर, बिहार जाने वालों की भीड़ नजर आई। प्रयागराज जैसी स्थानीय ट्रेनों में तो भीड़ कम दिखी, लेकिन लंबी दूरी की ट्रेन यात्रियों से खचाखच रहीं। ज्यादातर लोग होली का त्योहार मनाने अपने घर लौट रहे थे।

विज्ञापन


अमर उजाला टीम करीब 12.30 बजे रेलवे स्टेशन पहुंची। इस बीच यहां गोंडा-गोरखपुर ट्रेन पहुंची, मगर उसमें कोई खास भीड़ नहीं थी। पांच मिनट बाद ट्रेन गंतव्य की ओर रवाना हो गई। इसके बाद स्थानीय ट्रेन प्लेटफार्म नंबर-तीन पर प्रयागराज जाने के लिए पहुंची, मगर इसमें कोई खास भीड़ नहीं थी। तभी लखनऊ से कोलकाता जाने वाली कामाख्या एक्सप्रेस की घोषणा हुई। यह ट्रेन 1.08 बजे प्लेटफार्म नंबर चार पर पहुंची। इसके प्लेटफार्म पर पहुंचने से पहले ही यात्रियों की भीड़़ उमड़ी। ट्रेन के रुकते ही यात्री अपनी-अपनी बोगियों की तलाश में इधर-उधर दौड़ते भागते नजर आए।
विज्ञापन


वरिष्ठ स्टेशन अधीक्षक नसीम अहमद ने बताया कि स्थानीय ट्रेनों में भीड़ कम है, मगर लंबी दूरी की ट्रेन अपने चलने वाले स्थान से ही खचाखच आ रही हैं। उन्होंने बताया कि इन ट्रेनों में होली के अवकाश पर घर जाने वालों की संख्या अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोडवेज की बसों को यात्रियों का इंतजार
टीम करीब दो बजे जब परिवहन निगम के डिपो में पहुंची, तो यहां परिसर में स्थानीय रूट पर जाने वाली छह बसें खड़ी थीं, जिनमें चालक-परिचालक तो थे, मगर यात्री नहीं थे। परिसर के गेट पर लखनऊ के लिए नई राजधानी एक्सप्रेस में कुछ यात्री चढ़ रहे थे। परिचालक ने बताया कि घंटे भर से खड़े हैं, मगर कम यात्री आ रहे हैं। सुबह नौ बजे पहली राजधानी एक्सप्रेस लखनऊ के लिए निकली थी, जिसमें यात्री भर गए थे।
एआरएम आयुष भटनागर ने बताया कि स्थानीय यात्री कम निकल रहे हैं, मगर लखनऊ व कानपुर जाने वाले यात्री बस से यात्रा के लिए पहुंच रहे हैं।

होली पर मिलेगा 24 घंटे पानी
नगर पालिका ने होली पर आम जन की सुविधा के लिए 24 घंटे जलापूर्ति करने की घोषणा की है। ईओ नगर पालिका दुर्गेश्वर दत्त त्रिपाठी ने कहा कि होली के लिए जलकल ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है। सोमवार को सभी स्थानों के लीकेज जांच सुबह 5 से 8 बजे तक कर उसे ठीक करा दिया गया है। छिटपुट को छोड़ कहीं लीकेज नहीं पाया गया है। पानी आपूर्ति के लिए व्यवस्था चाकचौबंद कर दी गई है।
 
अस्पतालों मेंं अलग से बनाई गई व्यवस्था
सीएमओ डॉ. आरपी मिश्र ने कहा कि जिले के सभी 14 सीएचसी के चिकित्सकों की 24 घंटे की ड्यूटी लगाई गई है। होली में दुर्घटनाओं को छोड़ कर कहीं कोई वारदात नहीं होती है, मगर इमरजेंसी सेवा के लिए सभी संसाधनों को व्यवस्थित किया गया है। जिला चिकित्सालय के एसआईसी डॉ. एके वर्मा ने कहा कि जिला चिकित्सालय में इमरजेंसी को सक्रिय कर एक चिकित्सक की ड्यूटी लगाई गई है। जरूरत पड़ने पर ऑन कॉल चिकित्सक भी बुलाए जाएंगे। दस बेड का एक वार्ड अलग से बनाया गया है। उन्होंने बताया कि चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों की ए व बी टीम बनाई गई है, जो होली में 24 घंटे सक्रिय रहेगी।


दुर्घटना व मारपीट से बच कर रहें, ब्लड बैंक में खून नहीं है
जिला चिकित्सालय के ब्लडबैंक में केवल 14 यूनिट ब्लड है। वह भी ए, बी व ओ पॉजिटिव। यदि किसी विशेष श्रेणी अथवा दूसरे ग्रुप के खून की जरूरत पड़ेगी तो फिर खतरा हो जाएगा। हालांकि प्रमुख अधीक्षक जिला चिकित्सालय डॉ. एके वर्मा ने बताया कि किसी को भी खून लेने के लिए डोनर देना होता है। जरूरत अथवा इमरजेंसी में ओपेक चिकित्सालय कैली से खून लेकर जरूरतमंद को उपलब्ध कराया जाएगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed