फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Holika will be lit at 2726 places today

आज 2726 स्थानों पर जलाई जाएगी होलिका

Sat, 27 Mar 2021 10:34 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Mar 2021 10:34 PM IST
विज्ञापन
Holika will be lit at 2726 places today
रोडवेज पर सजी होलिका। - फोटो : BASTI
आज 2726 स्थानों पर जलाई जाएगी होलिका
विज्ञापन

बस्ती। प्रेम और सौहार्द का पर्व होली रविवार और सोमवार को मनाया जाएगा। रविवार को जिले के 2726 स्थानों पर होलिका जलाने की तैयारी है।
रविवार को होलिका दहन किया जाएगा। होलिका दहन का शुभ मुहूर्त शाम साढ़े छह बजे से रात साढ़े आठ बजे तक रहेगा। इसके बाद चौघड़िया में शुभ, लाभ और अमृत के दौरान भी होलिका दहन किया जा सकता है। होलिका दहन 28 मार्च को होगा, जबकि 29 मार्च को रंगों का पर्व होली को मनाया जाएगा।
ज्योतिषी जय प्रकाश द्विवेदी ने बताया कि होलिका दहन होली के एक दिन पहले फाल्गुन मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है। इसके अगले दिन रंगों से खेलने की परंपरा है। होलिका दहन के दिन भद्रा योग दोपहर एक बजे तक रहेगा। जबकि, होलिका दहन शाम को गोधुलि बेला के समय से शुरू होगा।
विज्ञापन

वहीं ज्योतिषाचार्य हरेंद्र लाल श्रीवास्तव ने बताया कि फाल्गुन शुक्ल पक्ष पूर्णिमा तिथि 28 मार्च की रात में होलिका दहन किया जाएगा। भद्रा दिन में 1.33 बजे समाप्त हो जाएगी। साथ ही पूर्णिमा तिथि रात में 12.40 तक ही व्याप्त रहेगी। शास्त्र के अनुसार, भद्रा रहित पूर्णिमा तिथि में ही होलिका दहन किया जाता है। इस कारण रात में 12.30 बजे से पूर्व होलिका दहन हो जाना चाहिए। रात में 12.30 बजे के बाद प्रतिपदा तिथि लग जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी आशीष श्रीवास्तव ने जिले के सभी थानों को रविवार सुबह से ही अलर्ट रहने का निर्देश दिया है। इसके लिए होलिका दहन वाले स्थानों पर पुलिस की ड्यूटी लगा दी गई है। इलाकों में छोटी-बड़ी हर सूचनाओं पर तुरंत ध्यान देने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed