{"_id":"66ce3d91b84c48d629020f94","slug":"hindu-conference-will-be-held-on-the-foundation-day-of-vhp-basti-news-c-207-1-sgkp1006-122779-2024-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: विहिप के स्थापना दिवस पर होगा हिंदू सम्मेलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: विहिप के स्थापना दिवस पर होगा हिंदू सम्मेलन
Wed, 28 Aug 2024 02:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Wed, 28 Aug 2024 02:26 AM IST
विज्ञापन
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र के महामंत्री चंपत राय होंगे मुख्य अतिथि
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। विश्व हिंदू परिषद का 60वां स्थापना दिवस समारोह पूर्वक मनाया जाएगा। मंगलवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से वार्ता के दौरान विहिप के प्रांत मंत्री कुंवर नागेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि संगठन के स्थापना के 60 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य पर एक सितंबरको शाम चार बजे सरस्वती विद्या मंदिर रामबाग में हिंदू सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। मुख्य वक्ता संगठन के केंद्रयी उपाध्यक्ष एवं श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र के महामंत्री चंपत राय होंगे।
सिंह ने कहा कि विहिप की स्थापना 29 अगस्त 1964 को हुई थी। संगठन के 60 वर्ष पूरे होने पर जनपद के समस्त प्रखंडों में हिंदू सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। विहिप हिंदू समाज को एकसूत्र में बांधने का प्रयास कर रहा है।
नगर अध्यक्ष अगम सिंह ने बताया कि स्थापना दिवस के अवसर पर विहिप के केंद्रीय उपाध्यक्ष का आगमन जिले में हो रहा है। उनके उद्बोधन से निश्चित ही हिंदू समाज को प्रेरणा मिलेगी। प्रेस वार्ता के दौरान जिला उपाध्यक्ष सुनीत कुमार पाण्डेय, जिला मंत्री प्रमोद, जिला सह मंत्री महेन्द्र शंकर, नगर मंत्री विनय आदि उपस्थित रहे।