{"_id":"65f0b87a742d3cce3502d564","slug":"high-tension-wires-are-hanging-no-security-arrangements-basti-news-c-207-1-sgkp1004-112890-2024-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: झूल रहे हाईटेंशन तार, सुरक्षा के इंतजाम नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: झूल रहे हाईटेंशन तार, सुरक्षा के इंतजाम नहीं
Wed, 13 Mar 2024 01:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Wed, 13 Mar 2024 01:48 AM IST
विज्ञापन
पानी टंकी, काली मंदिर, गांधीनगर, मंगलबाजार आदि जगहों की स्थिति चिंता जनक
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। मंगलवार को गाजीपुर में बिजली के हाईटेंशन तार की चपेट में बस आने से पांच लोगों की मौत हो गई। बस भी धूं-धूंकर जल गई। जिले में भी बिजली के तार मौत बनकर लटक रहे हैं। तमाम जगहों पर हाईटेंशन तार सड़क के बीच से क्रॉस हो रहे हैं। इसके बावजूद तारों की गार्डिंग (रक्षक पट्टी) नहीं लगाई गई ह।
मंगलवार शहर में लटक रहे तारों का जायजा लिया गया तो देखा गया कि कंपनीबाग, फव्वारा चौराहा, काली मंदिर आदि जगहों पर स्थिति चिंताजनक है। पुरानी बस्ती क्षेत्र में स्टेशन रोड, दक्षिण दरवाजा, मंगल बाजार आदि जगहों पर तार झूलते हुए दिखे। यह गर्मी के मौसम में तेज हवा चलने पर आग का कारण भी बनते हैं। तार ढीले होने के कारण हवा से स्पार्किंग होती है और आग लगने की घटनाएं बढ़ जाती हैं।
बड़ेवन से फव्वारा चौराहे तक करीब एक किमी के दायरे में दो जगह हाईटेंशन तार सड़क के ऊपर से गुजर रहे हैं। दोनों जगहों पर गार्डिंग नहीं की गई है। एक जगह पानी टंकी के पास और कटरा आवास विकास कॉलोनी में हाईटेंशन तार लोगों की जान जोखिम में डाल रहे हैं। दूसरी जगह काली मंदिर के पास हाईटेंशन तार सड़क पार कर रही है। चूंकि बड़ेवन के सहारे ही शहर में प्रवेश किया जाता है। ऐसे में दिनभर इस मार्ग पर छोट-बड़े वाहन आते-जाते हैं। मार्ग के किनारे पानी की टंकी से लेकर आईटीआई तक बिजली के तार लटक रहे हैं।
विज्ञापन
विद्युत निगम आपूर्ति संसाधनों की स्थापना के पैटर्न में बदलाव नहीं किया है। पुराने फार्मेट पर खंभा लगातार तार दौड़ा दिया जाता है। जबकि एक दशक में शहर की बसावट सघन हो चुकी है। ऐसे में मुख्य शहर में जगह के अभाव में अतिरिक्त खंभे स्थापित करने की जगह नहीं बची है। एक ही खंभे पर दो तरह के वोल्टेज वाली लाइनें दौड़ा दी गई हैं। कंपनी बाग, गांधीनगर, रोडवेज, पचपेड़िया रोड, सब्जी मंडी, स्टेडियम, कचहरी, मंगलबाजार, स्टेशन रोड आदि जगहों पर एक ही खंभे पर ऊपर 11 केवी लाइन और नीचे से एलटी लाइन के तार लगाकर आपूर्ति दी जा रही है। इसे कंपोजिट लाइन कहा जाता है।
...
कोट
तारों को बदलकर एबी केबल लगाने का कार्य शहर में चल रहा है। जल्द ही शहर नंगे तारों से मुक्त हो जाएगा। हाईटेंशन लाइन को भी ठीक कराया जा रहा है। मार्च के अंत तक काम पूरा हो जाएगा। झूलते तारों को अभियान चलाकर टाइट कराया जा रहा है।
-मनोज कुमार सिंह, अधिशासी अभियंता, नगरीय