{"_id":"619a8230aa9826087b06263f","slug":"high-tech-indoor-stadium-will-be-set-up-in-the-district-basti-news-gkp4171550116","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में स्थापित होगा उच्च तकनीक इंडोर स्टेडियम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में स्थापित होगा उच्च तकनीक इंडोर स्टेडियम
विज्ञापन
सांसद खेल महाकुंभ को ऑनलाइन संबोधित करते केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर।
- फोटो : BASTI
जिले में स्थापित होगा उच्च तकनीक इंडोर स्टेडियम
सांसद खेल महाकुंभ के समापन पर केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने की घोषणा
बस्ती। केंद्रीय खेल, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि जल्द ही जिले में उच्च तकनीकी सुविधायुक्त इंडोर स्टेडियम की सुविधा खिलाड़ियों को उपलब्ध होगी। सांसद हरीश द्विवेदी के साथ वे स्वयं भी इसके लिए प्रयास कर रहे हैं। सांसद खेल महाकुंभ के सफल आयोजन के लिए सांसद को बधाई दी। उन्होंने जिले में खेलों को बढ़ावा देने के लिए हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।
खेल मंत्री अनुराग ठाकुर रविवार को सांसद खेल महाकुंभ के समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह को वर्चुअल माध्यम से संबोधित कर रहे थे। इस मौक पर प्रदेश के खेल युवा कल्याण एवं पंचायती राज्यमंत्री उपेंद्र तिवारी ने सांसद खेल महाकुंभ के फाइनल में फुटबॉल व ऊंची कूद में राकेश चतुर्वेदी डिग्री कॉलेज के प्रतिभागियों सहित अन्य को पुरस्कार दिया।
उन्होंने कहा कि जिले में खेल एवं खिलाड़ियों की सुविधाओं के लिए 50 करोड़ रुपये की योजना केंद्र सरकार को भेजी गई है। खेल के विकास के लिए साढे़ चार वर्षों में तीन स्पोर्ट्स कॉलेज, 44 स्पोर्ट्स हास्टल, 2500 खेल मैदान, तरणताल, 36 जिलों में जिम खोले गए हैं। शीघ्र ही मेरठ में खेल विश्वविद्यालय का शिलान्यास किया जाएगा। महादेवा के विधायक रवि सोनकर ने खिलाड़ियों को बधाई दी तथा निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
आईजी राजेश मोडक डी राव ने कहा कि सांसद खेल महाकुंभ में विजयी प्रतिभागियों को प्राप्त मेडल एवं पुरस्कार उन्हें हमेशा आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करेगा। डीएम सौम्या अग्रवाल ने बताया कि स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अधिकारियों ने सांसद खेल महाकुंभ का प्रत्येक दिन निरीक्षण किया है तथा विभिन्न खेलों में 48 खिलाड़ियों का चयन किया है। एसपी आशीष श्रीवास्तव ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। सांसद हरीश द्विवेदी ने आयोजन में सहयोग के लिए सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक मानवी सिंह ने किया।
इस मौके पर क्रीड़ा अधिकारी संजय शर्मा, प्रधानाचार्य नीलम सिंह, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष राजेंद्र नाथ तिवारी, रामप्रताप सिंह, पवन कसौधन, प्रमोद पांडेय, भावेश पांडेय, मंयक श्रीवास्तव, कात्यायनी पांडेय आदि मौजूद रहे।