फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Hello, children are talking... copies should be distributed on time

Basti News: हैलो, बच्चे बात कर रहे हैं... काॅपियां समय से बांट दी जाएं

Sat, 01 Mar 2025 12:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 01 Mar 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Hello, children are talking... copies should be distributed on time
डीआईओएस कार्यालय स्थित बोर्ड परीक्षा का कंट्रोल रूम से निगरानी
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। यूपी बोर्ड के परीक्षा केंद्रों की निगरानी के लिए बनाए गए कंट्रोल रूम में शुक्रवार की सुबह प्रथम पाली की परीक्षा शुरू होने के कुछ देर तक एक विद्यालय में काॅपियां बांटी ही नहीं गई थीं।
परीक्षार्थी आपस में बात कर रहे थे। तभी कंट्रोल रूम से फोन पहुंचा हैलो, परीक्षा कक्ष में बच्चे बात कर रहे हैं... काॅपियां समय से बाट दी जाए। यह सुनते ही केंद्र व्यवस्थापक सतर्क हो गए और परीक्षार्थियों को अनुशासन में रहने की नसीहत देते हुए काॅपियां वितरित करा दीं। परीक्षा नकल विहीन कराने के उद्देश्य से डीआईओएस कार्यालय में कंट्रोल रूम बनाया गया है।
विज्ञापन

कंट्रोल रूम से जनपद के सभी 124 केंद्रों को जोड़ा गया है। कंट्रोल रूम में प्रभारी के अलावा 12 कंप्यूटर पर इतने ही शिक्षक और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। परीक्षा के दौरान कंट्रोल रूम से केंद्रों की निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को प्रथम पाली इंटरमीडिएट व्यावसायिक अध्ययन, गृह विज्ञान की परीक्षा हुई। प्रथम पाली में भगवती प्रसाद इंटर कॉलेज नगर बाजार के एक कक्ष में कुछ देर तक कॉपियां नहीं बांटी गई थीं।
बच्चे आपस में बात करते हुए कंट्रोल रूम के स्क्रीन पर नजर आए। कंट्रोल रूम ने तत्परता दिखाते हुए विद्यालय को फोन किया। हैलो, परीक्षा कक्ष में बच्चे बात कर रहे हैं। काॅपियां समय से बांट दी जाए।
सुबह करीब नौ बजे कंट्रोल रूम से राजकीय कन्य इंटर काॅलेज सोनबरसा में फोन कर परीक्षा अच्छे से कराने की हिदायत दी गई। परीक्षा केंद्रों पर दूसरी पाली की परीक्षा दो बजे से शुरू हुई।

इसमें हाईस्कूल संगीत गायन और इंटरमीडिएट सामान्य आधारित विषय, कृषि की परीक्षा हुई। दूसरे पाली की परीक्षा के दौरान कंट्रोल रूम कर्मियों में सुस्ती नजर आई। करीब 2:10 बजे कंट्रोल रूप में पांच कंप्यूटर बंद नजर आए। उसके बाद ड्यूटी पर कर्मियों का आना शुरू हुआ। इसके बाद कई कर्मचारियों की नजर कंप्यूटर स्क्रीन पर न रहकर ज्यादा समय मोबाइल स्क्रीन थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed