फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Heavy rain accompanied by thunderstorms during the day, cold weather tormented

Basti News: दिन में तेज आंधी के साथ हुई बारिश, ठंड ने सताया

Wed, 04 Feb 2026 12:47 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Heavy rain accompanied by thunderstorms during the day, cold weather tormented
बारिश के बीच आते-जाते लोग।
बस्ती। मौसम का रुख मंगलवार को अचानक बदल गया। सुबह सबकुछ ठीक रहा। सूरज निकलने के साथ अच्छी धूप भी हुई। दिन में 12 बजने के बाद आसमान में बादल छा गए। थोड़ी ही देर में तेज आंधी आ गई। कुछ देर बाद बारिश भी होने लगी। इसके चलते लगभग एक घंटे तक जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। आंधी-बारिश के कारण सड़क पर चल रहे लोग वाहन खड़ा कर इधर-उधर शरण लेने को मजबूर हुए। हवा की गति धीमी हुई तब जाकर लोग गंतव्य की ओर प्रस्थान किया। इस बीच लोगों को ठंड एक बार फिर से सताने लगी।
विज्ञापन

तेज आंधी-तूफान आने से लोग सकते में आ गए। तीव्र गति से चल रही हवा के झोंकों ने घरों के दरवाजे-खिड़की को हिलाकर रख दिया। आंधी के बीच बारिश भी शुरू हो गई। लगभग एक घंटे तक अच्छी खासी बारिश हुई। सड़क के किनारे कई जगहों पर पेड़ों की टहनियां टूटने से कुछ देर के लिए मार्ग भी अवरूद्ध रहा। बस्ती- डुमरियागंज, बस्ती- बांसी और बस्ती- महुली मार्ग पर कई जगहों पर पेड़ों की डालिया टूटकर सड़क पर गिरी हुई थी। बाद में लोगों ने इसे हटाकर रास्ता साफ किया।
विज्ञापन

वहीं आंधी के दौरान बिजली आपूर्ति भी एहतियातन बंद कर दी गई। स्थिति सामान्य होने पर आपूर्ति बहाल की गई। हालांकि आंधी से जिले के किसी भी क्षेत्र से कोई अप्रिय सूचना नहीं मिली। मगर मौसम के इस बदले रुख से किसानों की चिंता बढ़ गई है। उनका कहना है कि आंधी-पानी इस समय फसलों के लिए नुकसानदेह है। सरसो, लाही की फसल में फूल लग गए हैं। आंधी और पानी से इनके झड़ने की संभावना रहेगी। जिससे पैदावार प्रभावित होगी। वहीं गेहूं की फसल भी गिरने की डर है। किसानों का कहना है कि गेहूं की फसल अभी हरी भरी होने के नाते कोमल है। यदि एक बार यह खेत में गिर जाएगी तो इनका विकास अवरूद्ध हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed