{"_id":"66524bf1f47d0f90f90001b6","slug":"heat-scared-voters-halted-their-steps-basti-news-c-207-1-sgkp1006-117783-2024-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: तपिश ने डराया, मतदाताओं के ठिठके कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: तपिश ने डराया, मतदाताओं के ठिठके कदम
Sun, 26 May 2024 02:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sun, 26 May 2024 02:07 AM IST
विज्ञापन
सदर क्षेत्र के महरीपुर में मतदान करने के लिए लगी लाइन।
कप्तानगंज विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक 58.4 और महादेवा में 57.33 प्रतिशत हुआ मतदान
रुधौली में हुआ सबसे कम 54.5 प्रतिशत मतदान
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। जीत-हार का फैसला चार जून को होगा। मगर, नौ प्रत्याशियों का भाग्य फैसला मतदाताओं ने शनिवार को ईवीएम में कैद कर दिया। तेज धूप का असर मतदान पर दिखने लगा। सुबह बूथों पर बूथों पर मतदाताओं की लाइन लगी थी तो दोपहर में सन्नाटा छा गया। इसके बावजूद 2019 के मुकाबले इस साल 0.56 प्रतिशत कम मतदान हुआ। 2019 में 57.15 प्रतिशत मतदान हुआ था। इस बार 56.67 प्रतिशत पर आकर अटक गया।
सर्वाधिक कप्तानगंज विधानसभा क्षेत्र में 58.4 और दूसरे नंबर पर महादेवा में 57.33 प्रतिशत मत पड़े। बस्ती सदर में 56.32 और हर्रैया में 56.64 प्रतिशत मतदान हुआ है। सबसे कम रुधौली विधानसभा क्षेत्र में 54.94 प्रतिशत मतदान हुआ।
पारा चढ़ने के साथ मतदान का प्रतिशत दोपहर होते-होते घट गया। फिर अंतिम दौर तक बढ़ने का नाम लिया। सूर्य की तपिश में बूथों पर सन्नाटा छाया रहा। गिने-चुने मतदाता ही वोट डालने पहुंच रहे थे। संसदीय क्षेत्र में 1011878 पुरुष और 890923 महिला मिलाकर कुल मतदाताओं की संख्या 19 लाख दो हजार 891 हैं। इसमें से 10 लाख 78 हजार 368 मत पड़े। सुबह सात बजे से शुरू मतदान की प्रक्रिया शाम पांच बजे तक 56.67 प्रतिशत पर आकर थम गया। सुबह सात से 11 बजे तक मतदान प्रतिशत औसतन प्रति घंटे 15 प्रतिशत के आसपास रहा।
विज्ञापन
इसके बाद मतदान का औसत कम होता गया। अगले दो घंटे में 11 से 1 बजे तक मतदान प्रतिशत का औसत पांच प्रतिशत आ गया तो 1 से 3 बजे तक यह औसत घटकर साढ़े तीन प्रतिशत पर पहुंच गया। उम्मीद थी कि अंतिम दौर में 3 से पांच बजे के बीच मतदान प्रतिशत बढ़ेगा, मगर ऐसा नहीं हुआ। आखिरी दो घंटे के दौरान मतदान की रफ्तार तेज नहीं हुई। इस अवधि में प्रति घंटे औसत मतदान 4 प्रतिशत ही रहा। इस तरह 10 घंटे तक चली मतदान प्रक्रिया में महज 56.67 प्रतिशत वोट पोल हो सका। हौले- हौले मतदान की रफ्तार देख प्रत्याशियों के भी होश उड़े रहे। लोग पल पल जिले भर में मतदान प्रक्रिया और वोटरों के उत्साह का जायजा लेते रहे। हालांकि वोटर ज्यादा होशियार निकले। वह अपने मतदान की गोपनीयता अंत तक बनाए रखे। जिससे जीत- हार की कयासबाजी सभी खेमों में तेज हो गई है।
...
61 लोकसभा क्षेत्र- बस्ती
कुल मतदाता- 1902891
पुरुष मतदाता- 1011878
महिला मतदाता- 890923
कुल मतदान- 1047160
...
विधानसभावार मतदाता
हर्रैया - 381700
कप्तानगंज- 364181
रुधौली- 426001
बस्ती सदर- 369170
महादेवा- 361839