फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Heat makes you sweat during the day, you have to cover yourself with a blanket at night

Basti News: दिन में पसीना छुड़ा रही गर्मी, रात में ओढ़ना पड़ रहा कंबल

Thu, 26 Oct 2023 11:58 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Oct 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
Heat makes you sweat during the day, you have to cover yourself with a blanket at night
-रास नहीं आ रहा मौसम का रुख, अधिकतम 31.4 तो न्यूनतम 18.5 डिग्री सेल्सियस रहा तापमान
विज्ञापन

- तापमान में उतार चढ़ाव से बढ़ रही शारीरिक समस्या
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। मौसम की तल्खी लोगों को हैरान कर रही है। अक्तूबर के अंतिम दिनों में दोपहर के समय पसीने छुड़ाने वाली धूप और 32 डिग्री सेल्सियस गर्मी और रात में कंबल ओढ़ने लायक ठंड लोगों को रास नहीं आ रही है। हालांकि मंगलवार के बाद रात के तापमान में भी तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मगर शाम से ही पड़ रही ओस के कारण रात को बिना कंबल ओढे रहा नहीं जा रहा है।
मौसम के इस रुख के कारण लोग वातावरण से तालमेल नहीं बैठा पा रहे हैं। नतीजन सर्दी-जुकाम, बुखार और सांस संबंधी परेशानी का सामना कर रहे हैं। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम विज्ञानी डाॅक्टर अमरनाथ मिश्र ने बताया कि पश्चिमी हवा के रुकने से तापमान में बढ़ोतरी हुई है। बृहस्पतिवार को जिले का अधिकतम तापमान 31.04 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 18.05 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि 25 अक्तूबर 2022 को अधिकतम तापमान 31.5 व न्यूनतम तापमान 15.07 और 24 अक्तूबर 2021 को अधिकतम तापमान 30.09 और न्यूनतम 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया था।
विज्ञापन

डाॅ. मिश्र के अनुसार बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने के कारण आसमान पर बादल छाए तो धूप हल्की हो रही थी, जबकि इसका असर समाप्त होते ही आसमान साफ होने लगा है। रात में कंंबल ओढ़ने वाले लोग दिन में धूप से बचने के लिए छाता लगाकर चल रहे हैं। डॉक्टरों के अनुसार मौसम के इस परिवर्तन के कारण लोग बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
ओपीडी में 50 प्रतिशत मरीज सर्दी, बुखार, एलर्जी वाले
- दिन और रात के तापमान में अंतर बढ़ने के कारण अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ गई है। लोग घर से बाहर निकल रहे हैं तो ऐसा लग रहा है कि ठंड लग नहीं रही है, जबकि उन्हें ठंड लग जा रही है और इलाज कराने की नौबत आ रही है। जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. दीपक चौरसिया बताते हैं कि तापमान में उतार चढ़ाव के दौर में लोग सर्दी, खांसी, बुखार से बीमार हो रहे हैं, जबकि सांस, फेफड़े और त्वचा में एलर्जी से तकलीफ बढ़ रही है। वायरल इंफेक्शन के मरीज अधिक हैं। ऐसे मौसम में मच्छर जनति बीमारियां भी हो रही है। ओपीडी में 50 प्रतिशत लोग मौसम में बदलाव के कारण बीमार होकर पहुंच रहे हैं।

-----------
संतोषजनक है प्रदूषण का स्तर
- एयर क्वालिटी इंडेक्स एक्यूआई सूचकांक 100 पीएम (पार्टिकुलेट मैटर) होना चाहिए। बृहस्पतिवार को बस्ती जिले का सूचकांक 105 पीएम रहा। प्रदूषण विभाग के मुताबिक फिलहाल हवा में प्रदूषण की मात्रा मध्यम है, लेकिन यह धीरे धीरे बढ़ रही है। 22 अक्तूबर को जिले की एक्यूवाई 100 थी। 23 अक्तूबर को 102 पर रहा है। 24 अक्तूबर को घटकर 103 व 25 अक्तूबर को करीब 104 दर्ज किया गया।
-----------------
एयर क्वालिटी इंडेक्स मानक
0-50------------अच्छा
51-100----------संतोषजक
101-200--------थोड़ा खराब
201--300------खराब
301--400-------अत्यंत खराब
401-500--------गंभीर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed