{"_id":"60329b3f8ebc3ee92c0cc527","slug":"health-workers-awarded-basti-news-gkp3856657122","type":"story","status":"publish","title_hn":"सम्मानित किए गए स्वास्थ्य कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सम्मानित किए गए स्वास्थ्य कर्मी
विज्ञापन
सम्मानित किए गए स्वास्थ्य कर्मी
बस्ती। पं. अटल बिहारी वाजपेयी ऑडिटोरियम में बस्ती महोत्सव के अंतिम दिन रविवार को जागरूकता से संबंधित कार्यक्रम आयोजित हुए। परिवार नियोजन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले चिकित्सक और कर्मी सम्मानित किए गए।
दूसरी ओर इंडियन रेडक्रास सोसायटी की कार्यशाला में आपदा से निपटने के गुर बताए गए। डीएम आशुतोष निरंजन ने कहा कि रेडक्रास सोसाइटी के वालंटियर्स दिन-रात मेहनत करके आपदा के समय में लोगों की मदद करते हैं। कोरोना काल में सोसाइटी ने न केवल इंसानों का ख्याल रखा, बल्कि पशुओं के दाना-पानी की व्यवस्था की। उन्होंने लोगों से अपील की कि रेडक्रास सोसाइटी के खाते में अधिक से अधिक धनराशि का योगदान करें, ताकि समाज के गरीब वर्ग की सेवा की जा सके।
परिवार नियोजन कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले चिकित्साधिकारियों और कर्मियों को डीएम आशुतोष निरंजन ने कर्मियों को सम्मान पत्र दिया। सीएमएस डॉ. सुषमा सिन्हा, सर्जन डॉ. पीके श्रीवास्तव, एमओआईसी डॉ. आरके सिंह, डॉ. ममता रानी, डॉ. संतोष मौर्या, एएनएम अंजली, शालू मिश्रा, विजय लक्ष्मी, आशा चंद्रकली, वरुणा, सुनीता, लक्ष्मी, कुसुमलता, अन्नपूर्णा, पूर्णिमा को सम्मानित किया। प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षा दिवस के अवसर पर अधिक से अधिक लक्षित दंपती को पीएचसी पर लाकर स्वास्थ्य परीक्षण कराने वाली स्टाफ नर्स कृष्णा, शकुंतला, आशा नीलम को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
इस मौके पर एसपी हेमराज मीणा, सिविल जज और सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण कुंवर मित्रेश सिंह कुशवाहा, सीएमओ डॉ. अनूप श्रीवास्तव, एएसपी रविंद्र कुमार, एडीएम अभय कुमार मिश्र, जिलाध्यक्ष महेश शुक्ला, एसीएमओ तथा रेडक्रास सोसाइटी के सचिव डॉ. सीके वर्मा, डॉ. अनिल श्रीवास्तव, अध्यक्ष आईएमए विमल पांडेय, श्याम नारायण चौधरी, विशाल पांडेय, दीपेंद्र सिंह, शशांक राज गोठिया, देवेश त्रिपाठी, मंदीप सिंह आदि मौजूद रहे।