फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   health problem in tb

Basti News: जनसहयोग से ही भारत को बनाया जा सकता है टीबी मुक्त

Sat, 25 Mar 2023 12:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 25 Mar 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
health problem in tb
विश्वक्षय दिवस पर आईएमए ने कटेश्वरपार्क के निकट शिविर लगाकर किया परीक्षण। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। विश्व टीबी दिवस पर शुक्रवार को एएनएम प्रशिक्षण केंद्र में संगोष्ठी का आयोजन हुआ। स्वंयसेवी संस्थाओं व विद्यालयों में भी जागरूकता कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में गोद लिए हुए टीबी मरीजों में पोषण पोटली का वितरण किया गया।
मुख्य अतिथि सांसद हरीश द्विवेदी ने कहा कि वर्ष 2025 तक देश से क्षय रोग समाप्त करने का लक्ष्य निर्धारित है। इसे जनसहयोग से ही हासिल किया जा सकता है। अब क्षय रोग मुक्त ग्राम पंचायतें बनाने का प्रयास होगा।। सीएमओ डॉ. आरपी मिश्र ने कहा कि इस साल विश्व टीबी दिवस की थीम है, ‘हां हम टीबी खत्म कर सकते हैं’। यह थीम तभी सार्थक होगी, जब इस रोग की समाप्ति के लिए समाज का हर व्यक्ति अपने स्तर से सहयोग करे। निक्षय मित्र के रूप में ज्यादा से ज्यादा क्षय रोगियों को गोद लें और उन्हें स्वस्थ बनाने में सहयोग करें।
विज्ञापन

जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. एके मिश्रा ने बताया कि जिला स्तरीय अस्पताल व सीएचसी सहित कुल 23 स्वास्थ्य इकाईयों में टीबी जांच की सुविधा है। सभी मरीज को 500 रुपये प्रतिमाह पोषण राशि दी जा रही है। टीबी अस्पताल के सीएमएस डॉ. एके वर्मा ने स्वंय सेवी संस्थाओं व सक्षम लोगों से टीबी मरीजों को गोद लेकर अभियान में सहयोग की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर डॉ प्रियंका गुप्ता, अखिलेश चतुर्वेदी, गौहर अली, अफजल हुसैन, राहुल श्रीवास्तव, अशरफ अली, मनोज बर्नवाल, मुनीरूद्दीन आदि मौजूद रहे।
---------
आईएमए के स्वास्थ्य शिविर में 86 की जांच
बस्ती। विश्व क्षय रोग दिवस पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की ओर से निशुल्क चिकित्सा परामर्श एवं शिविर में 86 लोगों की जांच हुई। शहर के गांधी नगर में कटेश्वर पार्क के सामने बस्ती मेडिकल सेंटर पर आईएमए अध्यक्ष डॉ. नवीन कुमार एवं सचिव डॉ. रंगजी द्विवेदी के नेतृत्व में हुआ।
शिविर का उद्घाटन आईएमए के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार श्रीवास्तव ने किया। सुबह 10 बजे से संचालित शिविर में रक्तचाप, मधुमेह, खांसी बुखार व बलगम आदि की जांच हुई। डॉक्टरों ने क्षय रोग से बचाव, सावधानियां एवं रोकथाम के बारे में विस्तार से बताया। आयोजन में जिला क्षय रोग अधिकारी की टीम कमलेन्द्र वर्मा एवं हिमांशु सहाय अस्थाना ने योगदान दिया।

इस मौके पर डॉ. अश्वनी कुमार सिंह, डॉ. एपीडी द्विवेदी, डॉ. वीके मिश्रा, डॉ. मो. आसिम, डॉ. एमएम सिंह, डॉ. एसके अरोरा, डॉ. पीके श्रीवास्तव, डॉ. प्रदीप कुमार श्रीवास्तव डॉ. ओपीडी द्विवेदी, डॉ. एसी श्रीवास्तव, डॉ. एआर खान, डॉ मुश्ताक अहमद खान, डॉ. अभिजात कुमार, डॉ. अभिनव चौधरी ने शिविर में लोगों के स्वास्थ्य की जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed