Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   health problem

Basti News: युवावस्था में कान की नसों को सुखा दे रहा मधुमेह

Mon, 31 Jul 2023 12:19 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jul 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
health problem
बस्ती। मधुमेह युवावस्था में ही कान की नसों को सुखा दे रहा है। सुनने में जिस तरह की समस्या 60 साल की उम्र में होनी चाहिए वह मधुमेह रोगियों में 30 से 40 साल में ही हो रही है। इतना ही नहीं मधुमेह रोगियों में नाक में संक्रमण भी तेजी से बढ़ रहा है। चिकित्सा संस्थानों में मधुमेह रोगियों की संख्या बढ़ गई है।
विज्ञापन

मधुमेह के नियंत्रित नहीं होने पर शरीर के विभिन्न अंगों पर इसका असर पड़ता है। अब इसका कान पर असर देखा जा रहा है। मधुमेह वाले मरीजों में कम सुनाई पड़ना, कान में सनसनाहट रहने जैसी समस्या तेजी से बढ़ रही है।
विज्ञापन

इसकी वजह की पड़ताल करने पर नाक कान गला रोग विशेषज्ञ डॉ. एसएस कन्नौजिया ने बताया कि उच्च मधुमेह वाले मरीजों में कान की रक्त सेल्स के साथ कान के आंतरिक हिस्से की नसें कमजोर हो जाती हैं। इससे खून का प्रसार कम हो जाता है। धीरे-धीरे सुनाई पड़ना बंद हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओपीडी में कम सुनाई पड़ने की शिकायत लेकर आने वाले तमाम ऐसे मरीज हैं, जिन्हें यह पता ही नहीं कि वे मधुमेह की चपेट में हैं। खास बात यह है कि पहले 60 साल की उम्र में जिस तरह की समस्या लेकर मरीज आते थे, उसी तरह की समस्या 30 से 40 की उम्र वाले मरीजों में मिल रही है। जब इनकी जांच कराई जाती है तो मधुमेह अनियंत्रित मिलता है। ऐसे में मधुमेह की दवा शुरू होने पर अपनी मर्जी से बंद नहीं करना चाहिए।
---------
नाक में बढ़ रहा संक्रमण
बारिश के मौसम में कान और नाक में संक्रमण होने की संभावना रहती है। ऐसे में मधुमेह रोगियों में यह संभावना करीब तीन से चार गुना अधिक होती है। डॉ. कन्नौजिया के मुताबिक मधुमेह रोगी को कई दिन तक जुकाम बना है तो उसे चिकित्सक से परामर्श लेना चाहिए।
ओपीडी में तमाम ऐसे मधुमेह रोगी आ रहे हैं, जिनकी नाक में संक्रमण लगातार बढ़ता गया। इन्हें नियंत्रित करने में लंबा समय लगा। मधुमेह रोगियों में ब्लैक फंगस की संभावना भी अधिक होती है।
------

कान से तरल पदार्थ निकले तो हो जाएं सचेत
कान में किसी तरह का तरल पदार्थ निकले अथवा सफेदी दिखे तो तत्काल डॉक्टर को दिखाना चाहिए। मधुमेह रोगियों में मौसम में नमी बढ़ते ही यह समस्या तेजी से बढ़ती है। इन मरीजों को कुछ दवाएं दी जाती हैं। जो मरीज लंबे समय तक इलाज नहीं कराते हैं तो उनकी आंतरिक नसें क्षतिग्रस्त हो जाती हैं। ऐसे में इन मरीजों को कान की मशीन लगानी पड़ती है। जिस गति से मधुमेह रोगियों की संख्या बढ़ रही है, उसी गति से कान के मरीज भी बढ़ रहे हैं।
-डॉ. एसएस कन्नौजिया
----------
केस 1
हर्रैया क्षेत्र के निवासी राजीव (40) को मधुमेह से संबंधित किसी तरह के लक्षण नहीं थे। उन्हें कान से कम सुनाई पड़ने लगा। वह जिला अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टर ने उनके लक्षण के आधार पर जांच कराई तो उच्च मधुमेह निकला। कान की सुनने की क्षमता काफी कम निकली। अब वह डॉक्टरों की सलाह पर मधुमेह के साथ ही कान के इलाज से भी जुड़ी दवा ले रहे हैं।

--
केस- 2
मंगल बाजार निवासी 48 वर्षीय दयाशंकर ने बताया कि करीब आठ साल पहले मधुमेह की जांच कराई। कुछ दिन दवाएं खाई और फिर छोड़ दिया। अब उन्हें कान में सनसनाहट होने लगी। कम सुनाई पड़ने लगा। जांच कराई तो मधुमेह की चपेट में थे। कान की जांच कराई तो पता चला कि मधुमेह की वजह से आंतरिक नसें सूख गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed